Homeदेश-समाजअस्पताल में भर्ती थी 11 साल की बच्ची, चेकअप के बहाने चैंबर में ले...

अस्पताल में भर्ती थी 11 साल की बच्ची, चेकअप के बहाने चैंबर में ले जाकर डॉक्टर दिलशाद हुसैन ने की गंदी हरकत: चीखते हुए बाहर निकली, आगरा की घटना

डॉक्टर दिलशाद हुसैन पर बच्ची को इलाज के बहाने अपने चैंबर में ले जाकर गंदी हरकत करने का आरोप है। कथित तौर पर उसने बच्ची के कपड़ों में हाथ डालकर उसके प्राइवेट पार्ट्स पर हाथ फेरा और अश्लील हरकत की। बच्ची चीखते हुए उसके चैंबर से भागी और बाहर अपनी माँ से लिपट गई।

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती 11 साल की बच्ची का एक जूनियर डॉक्टर ने यौन शोषण किया। आरोपित डॉक्टर दिलशाद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज ने भी उसे सस्पेंड कर दिया है।

रिपोर्टों के अनुसार डॉक्टर दिलशाद हुसैन पर बच्ची को इलाज के बहाने अपने चैंबर में ले जाकर गंदी हरकत करने का आरोप है। कथित तौर पर उसने बच्ची के कपड़ों में हाथ डालकर उसके प्राइवेट पार्ट्स पर हाथ फेरा और अश्लील हरकत की। बच्ची चीखते हुए उसके चैंबर से भागी और बाहर अपनी माँ से लिपट गई।

इसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। परिजनों के हंगामे के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने डॉक्टर दिलशाद हुसैन को सस्पेंड कर मामले की जाँच के लिए कमेटी का गठन किया है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि थाना एमएम गेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 10 सितंबर 2024 के रात की है। आगरा के शाहगंज क्षेत्र की पीड़ित बच्ची का बाल रोग विभाग में इलाज चल रहा था। 6 सितंबर को उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने के बाद 9 सितंबर को बाल रोग विभाग के जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। डॉक्टर दिलशाद हुसैन पर 10 सितंबर की देर रात चेकअप के बहाने उसका यौन शोषण करने का आरोप है।

आरोप है कि शुरुआत में इस मामले को दबाने की कोशिश की गई। पीड़ित परिवार को लालच दिए गए। हंगामे के बाद आरोपित डॉक्टर पुलिस के आने से पहले ही वार्ड से निकल गया। पीड़ित परिवार के साथ जब हिंदू संगठन के लोग खड़े हुए तो केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई।

जूनियर डॉक्टर दिलशाद हुसैन के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार वह बरेली का रहने वाला है और पीजी प्रथम वर्ष का छात्र है। पीड़िता का मेडिकल करवाकर पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराने वाली है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -