Homeदेश-समाज'अजमेर दरगाह में वीडियो सजदा का तरीका था, ठेस पहुँचाने के लिए नहीं': नेशनल...

‘अजमेर दरगाह में वीडियो सजदा का तरीका था, ठेस पहुँचाने के लिए नहीं’: नेशनल लेवल जिमनास्ट ने माँगी माफी, शिकायत वापस ली गई

मिशा ने बताया कि अजमेर दरगाह से उनका बहुत जुड़ाव है। वह अपना हर बड़ा काम करने से पहले अजमेर दरगाह पर जरूर जाती हैं। पिछले साल नवंबर में जब वह दरगाह पर गईं तो उन्हें जिमनास्टिक स्टाइल में दरगाह पर सजदा करने का विचार आया।

राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर स्थित मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में 15 सेकंड की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाली युवती विवादों में है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) होने के बाद दरगाह कमेटी ने युवती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा कड़ी कार्रवाई की माँग की है। वीडियो में नजर आ रही लड़की का नाम मिशा है। वह नेशनल लेवल की जिमनास्ट है। वीडियो में वह काले कपड़े पहने बॉलीवुड गाने पर जिमनास्टिक करते हुए दिख रही है। 

इस मामले पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए मिशा (Misha) ने दैनिक भास्कर को बताया कि उन्होंने य​ह स्टंट किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने के मकसद से नहीं, बल्कि सजदा करने के इरादे से बनाया था। मिशा ने इसके लिए माफी माँग ली है, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत वापस ले ली गई है।

उन्होंने बताया कि अजमेर दरगाह से उनका बहुत जुड़ाव है। वह अपना हर बड़ा काम करने से पहले अजमेर दरगाह पर जरूर जाती हैं। पिछले साल नवंबर में जब वह दरगाह पर गईं तो उन्हें जिमनास्टिक स्टाइल में दरगाह पर सजदा करने का विचार आया। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह वीडियो दिसंबर में अपलोड किया था, लेकिन जनवरी में इस वीडियो के वायरल होने के बाद दरगाह के लोगों ने मिशा पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

मिशा ने बताया कि वह अभी तक जयपुर, मुंबई, उत्तराखंड, ऋषिकेश की फेमस लोकेशंस पर समरसॉल्ट, बैकफ्लिप, कार्टवील जैसे स्टंट के वीडियो बना चुकी हैं। वह अपने वीडियो के लिए टूरिस्ट लोकेशन को चुनती हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों से कनेक्ट कर सकें। बता दें कि 22 वर्षीय मिशा ने 12 साल की उम्र में जिमनास्टिक की शुरुआत की थी। वह करीब 10 साल से जिमनास्टिक कर रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -