Homeदेश-समाज'घर पर सोई 10 माह की मासूम से रोजेदार मोहम्मद हमीद ने किया रेप':...

‘घर पर सोई 10 माह की मासूम से रोजेदार मोहम्मद हमीद ने किया रेप’: अलवर में बकरी चराने वाला आरोपित गिरफ्तार

मोहम्मद हमीद ने इस हैवानियत को उस समय अंजाम दिया जब मासूम के पिता चूड़ियाँ बेचने घर से बाहर गए थे और उनकी 10 साल की दूसरी लड़की छत पर खेल रही थी। तभी मोहम्मद हमीद घर पर घुसा और 10 माह की मासूम से दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर.......

राजस्थान के अलवर में मोहम्मद हमीद ने घर पर सोई 10 माह की बच्ची का बलात्कार किया। 19 वर्षीय आरोपित मोहम्मद हमीद ने जब बच्ची का बलात्कार किया, उस समय वो घर पर सो रही थी। मोहम्मद हमीद बकरी चराता था और तीन दिन पहले की इस घटना में पुलिस ने हमीद को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्विटर पर इस अपराध की खबर ट्वीट करते हुए अधिवक्ता प्रशांत पटेल उमराव ने लिखा है- “दिनदहाड़े रोजेदार मोहम्मद हमीद द्वारा दस माह की मासूम से रेप। कुछ दिन पहले टोंक में भी रोजेदारों द्वारा गैंगरेप किया गया। राजस्थान में हैवानियत की हदें पार।”

प्रशांत पटेल ने कॉन्ग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी को इस खबर के स्क्रीनशॉट के साथ टैग करते हुए उनसे सवाल किया है कि क्या उनका महिला सुरक्षा मॉडल यही है?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना अलवर के तिजारा थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। पीड़ित बच्ची के पिता ने बुधवार (मई 20, 2020) को इसकी रिपोर्ट कराई और मासूम को अस्पताल में जाँच के लिए भर्ती किया।

मोहम्मद हमीद ने इस हैवानियत को उस समय अंजाम दिया जब मासूम के पिता चूड़ियाँ बेचने घर से बाहर गए थे और उनकी 10 साल की दूसरी लड़की छत पर खेल रही थी।

तभी मोहम्मद हमीद घर पर घुसा और 10 माह की मासूम से दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर छत पर खेल रही उसकी बड़ी बेटी कमरे में गई तो उसने हमीद को यह सब करते देखा और वो चिल्लाने लगी।

इसके बाद आरोपित हमीद वहाँ से भाग गया और शाम को जब उसके पिता घर पहुँचे तो उसने इस घटना की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि आरोपित हमीद के माता-पिता नहीं हैं और वो गाँव में बकरियाँ चराने का काम करता है। मोहम्मद हमीद को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -