Homeदेश-समाजराह चलती महिलाओं से छेड़खानी करता था छोटी मस्जिद का आरिफ लंगड़ा, हिंदू युवती...

राह चलती महिलाओं से छेड़खानी करता था छोटी मस्जिद का आरिफ लंगड़ा, हिंदू युवती के साथ अभद्रता के बाद घर पर पथराव: रायपुर के कोटा में बवाल

छोटी मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक आरिफ लंगडा ने रविवार को एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने इसका प्रतिरोध किया तो आरिफ अभद्रता पर उतर आया। युवती ने इसके बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरिफ पहले भी महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ करता रहा है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक मुस्लिम युवक ने एक हिन्दू युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने छेड़छाड़ के बाद जब विरोध किया तो युवक ने उसके साथ अभद्रता भी की। इसके बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने मुस्लिम युवक के विरोध में हंगामा किया। उन्होंने उसकी गिरफ्तारी की माँग की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में कोटा इलाके में यह घटना हुई। यहाँ छोटी मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक आरिफ लंगडा ने रविवार (25 अगस्त, 2024) को एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने इसका प्रतिरोध किया तो आरिफ अभद्रता पर उतर आया।

युवती ने इसके बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरिफ पहले भी महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ करता रहा है। पीड़ित युवती के परिजनों ने आरिफ के घर में इस बात की शिकायत की तो उनकी सुनने के बजाय उन्होंने हमला कर दिया।

आरिफ के परिजनों ने छेड़छाड़ का विरोध करने वालों पर लाठी डंडों से हमला किया। वह शिकायत करने वाले लोगों के विरुद्ध हिंसक हो गए। इसके बाद दूसरा पक्ष भी सामने आ गया। आरिफ के विरुद्ध प्रदर्शन इसके बाद लोगों ने उसके घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने आरिफ के परिजनों की हिंसा का जवाब भी दिया।

आरिफ का विरोध करने वाले इस मामले में तुरंत पुलिस एक्शन की माँग कर रहे थे। उन्होंने सरस्वती नगर पुलिस थाने पर जाकर भी प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि आरिफ को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद पुलिस ने यहाँ मौके पर पहुँच कर मोर्चा संभाला और लोगों को शांत किया।

पुलिस ने आरोपित आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पहले मामला शांत हो गया था लेकिन बाद में बवाल चालू हो गया। सरस्वती नगर पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया है कि अब कोटा इलाके में शान्ति है और लोगों को समझा बुझा दिया गया है। आरोपित पर FIR दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -