Saturday, July 27, 2024
Homeदेश-समाजजेल में रामायण की कहानी पढ़ कर समय व्यतीत कर रहे हैं आर्यन खान,...

जेल में रामायण की कहानी पढ़ कर समय व्यतीत कर रहे हैं आर्यन खान, लाइब्रेरी से मँगाई किताबें: सामान्य कैदी की तरह ही रखा जा रहा

आर्यन खान अन्य कैदियों की तरह वो सुबह के 6 बजे उठते हैं। 7 से सवा 7 के बीच कैदियों को चाय दी जाती है। 8 बजे सुबह का नाश्ता और 11:30 में दिन का भोजन दिया जाता है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कैदियों को अपने-अपने बैरक में बंद रहना पड़ता है। शाम के 5:30 बजे ही कैदियों को रात का भोजन दे दिया जाता है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान फ़िलहाल मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं। मीडिया में जेल सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि ड्रग्स मामले में जेल में बंद आर्यन खान भगवान श्रीराम और माँ सीता की कहानी पढ़ रहे हैं। जेल में वो ‘गोल्डन लायन’ और रामायण की कहानी से जुड़ी एक पुस्तक पढ़ रहे हैं। उन्हें पहले क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया था, लेकिन अब वो सामान्य वार्ड में हैं।

आर्यन खान एक धार्मिक और एक फिक्शन की पुस्तक पढ़ कर अपन समय व्यतीत कर रहे हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि अन्य कैदियों की तरह ही उन्हें रखा गया है, जैसा कि जेल का नियम है। आर्यन ने ये पुस्तकें जेल अधिकारियों से माँगी। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें जेल की लाइब्रेरी से ये पुस्तकें दिलाई। जेल लाइब्रेरी में सैकड़ों पुस्तकें हैं। कइयों का इंतजाम अधिकारियों ने किया है तो कई कैदी यहाँ छोड़ कर चले जाते हैं।

कभी-कभी कैदियों को अपने सम्बन्धियों से भी पुस्तकें लेने की अनुमति दी जाती है। ऐसे मामलों में पुस्तक धार्मिक या मनोवैज्ञानिक रूप से प्रेरक होनी चाहिए। आर्यन खान 8 अक्टूबर, 2021 से ही जेल में हैं। आर्यन खान अन्य कैदियों की तरह वो सुबह के 6 बजे उठते हैं। 7 से सवा 7 के बीच कैदियों को चाय दी जाती है। 8 बजे सुबह का नाश्ता और 11:30 में दिन का भोजन दिया जाता है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कैदियों को अपने-अपने बैरक में बंद रहना पड़ता है।

शाम के 5:30 बजे ही कैदियों को रात का भोजन दे दिया जाता है और फिर उन्हें अपने-अपने बैरकों में बंद कर दिया जाता है। रात का भोजन पहले जरूर दे दिया जाता है, लेकिन कैदी इसे शाम 7 से 8 के बीच ही खाते हैं। दोपहर और शाम को आर्यन खान किताबें पढ़ते हुए समय व्यतीत करते हैं। बैरक में टीवी भी है, जिसमें ख़बरें, खेल और क्रिकेट चलता रहता है। कैदी वॉलीबॉल और फुटबॉल भी खेल सकते हैं, लेकिन आर्यन खान को सुरक्षा कारणों से फ़िलहाल अन्य कैदियों से ज्यादा घुलने-मिलने नहीं दिया जा रहा है।

उधर एंटी-ड्रग्स एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी समीर वानखेड़े की टीम ने जब से कॉर्डेलिया क्रूज पर ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ कर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया है, तब से वो सुर्खियों में बने हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक द्वारा एनसीबी के जोनल निदेशक पर आरोप लगाने के बाद अब उनकी पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने ट्विटर पर Koimoi नामक बॉलीवुड वेबसाइट को समीर और उनके परिवार की छवि खराब करने के इरादे से दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक खबरें फैलाने के लिए फटकार लगाई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बांग्लादेशियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर झारखंड पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों को पीटा: BJP नेता बाबू लाल मरांडी का आरोप, साझा की...

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर हेमंत सरकार की पुलिस ने उन्हें बुरी तरह पीटा।

प्राइवेट सेक्टर में भी दलितों एवं पिछड़ों को मिले आरक्षण: लोकसभा में MP चंद्रशेखर रावण ने उठाई माँग, जानिए आगे क्या होंगे इसके परिणाम

नगीना से निर्दलीय सांसद चंद्रशेखर आजाद ने निजी क्षेत्रों में दलितों एवं पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू करने के लिए एक निजी बिल पेश किया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -