Saturday, January 11, 2025
Homeदेश-समाज'असम में लड़कियाँ तंत्र से लड़कों को बना देती हैं बकरी… रात में संभोग...

‘असम में लड़कियाँ तंत्र से लड़कों को बना देती हैं बकरी… रात में संभोग करती हैं’: यूट्यूबर अभिषेक के भ्रामक दावे पर भड़के CM हिमंता, कार्रवाई का दिया आदेश

मध्य असम का मायोंग क्षेत्र लंबे समय से रहस्यवाद और ‘तांत्रिक’ प्रथाओं से जुड़ा हुआ है। हालाँकि, ये मुख्य रूप से लोक चिकित्सा पर केंद्रित हैं। अभिषेक सुनी-सुनाई बातों को स्टेबलिश करने की कोशिश कर रहा था।

असम सरकार ने शुक्रवार (10 जनवरी 2025) को राज्य पुलिस को फाइनांशियल इनफ्लुएंसर अभिषेक कर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। कर के खिलाफ यूट्यूब पर पॉडकास्ट में गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है। असम के DGP जीपी सिंह ने साफ किया है कि राज्य के अपराध जाँच विभाग (CID) को इस शख्स के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

हाल ही में YouTube पॉडकास्ट की एक क्लिप वायरल हुई है। इसमें अभिषेक कर अतिथि थे। इसमें वे असम की महिला को अपमानित एवं बदनाम करने के उद्देश्य से प्रोपगेंडा फैलाते नजर आए। कर ने कहा कि किसी गाँव की महिलाएँ पुरुषों को दूसरे जीवों में तब्दील कर देती हैं और फिर रात में उसे पुरुष बनाकर संभोग करती हैं। ये सब तांत्रिक गतिविधियाँ की जाती हैं।

यह वीडियो वायरल हुआ तो शुक्रवार (10 जनवरी 2025) को CMO ने इसका संज्ञान लिया। CMO ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा, “रिया उप्रेती नामक यूट्यूब चैनल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक कर नामक व्यक्ति असम के इतिहास और परंपराओं पर अस्वीकार्य टिप्पणी करता हुआ दिखाई दे रहा है। गलत सूचना फैलाने के लिए उक्त व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है।”

वायरल वीडियो में अभिषेक को असम के मोरीगाँव जिले के मायोंग गाँव के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। अभिषेक कहता है, “असम में एक गाँव है। वहाँ की लड़कियों को इतनी ज्यादा सिद्धियाँ हासिल हैं कि they have the power कि आप इंसान बनकर जाते हो And they convert you into बकरी और Any other animal और रात को वापस आपको इंसान बनाकर संभोग करती हैं आपके साथ। Why? Because lots of Tantrik practices, जिसका रूट यहाँ से चलता है।”

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मध्य असम का मायोंग क्षेत्र लंबे समय से रहस्यवाद और ‘तांत्रिक’ प्रथाओं से जुड़ा हुआ है। हालाँकि, ये मुख्य रूप से लोक चिकित्सा पर केंद्रित हैं। अभिषेक सुनी-सुनाई बातों को स्टेबलिश करने की कोशिश कर रहा था। उसका अपना YouTube चैनल है, जिसके 18.6 लाख सब्सक्राइबर हैं। वह शेयर बाजार, ट्रेडिंग, वित्त और व्यापार से संबंधित वीडियो अपलोड करता है। इंस्टाग्राम पर उसके 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

असम के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कार्रवाई का निर्देश देने के बाद अभिषक कर ने ऑनलाइन आकर माफी माँगी है। अभिषेक ने अपने वीडियो में कहा, “मैं जनता, असम के मुख्यमंत्री कार्यालय और डीजीपी जीपी सिंह से सहित हर संबंधित पक्ष से माफ़ी चाहता हूँ जो आहत हुए हैं। मेरा इरादा किसी को चोट पहुँचाने का नहीं था और आगे भी इस बात का ध्यान रखूँगा कि ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।”

अभिषेक कर का कहना है कि उन्होंने ये सब कुछ जानबूझकर नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सब कुछ रिसर्च के बाद दावा किया था। इसको लेकर अपने ट्विटर थ्रेड में एक लिंक भी शेयर किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस तरह का दावा करने से पहले वह हर पहलू की गंभीरता से जाँच करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

छत्तीसगढ़ में अब ‘आज तक’ के पत्रकार के माता-पिता और भाई को कुल्हाड़ी से काटा: पुश्तैनी जमीन बना विवाद की वजह, दूसरे भाई ने...

विवादित पुश्तैनी जमीन पत्रकार के परिवार और उनके रिश्तेदारों के बीच लंबे समय से तनाव का कारण बनी हुई थी।

जिस चर्च में हर महीने 3000 हिंदुओं का धर्मांतरण, उस पर चलेगा बुलडोजर: एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार...

आंध्र प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने गुंटूर जिले में स्थित कैल्वरी टेम्पल चर्च को गिराने के आदेश जारी किया है।
- विज्ञापन -