Homeदेश-समाजअसम में ABT से जुड़े 2 आतंकी दबोचे गए, इमाम है इकरामुल इस्लाम: आतंकी...

असम में ABT से जुड़े 2 आतंकी दबोचे गए, इमाम है इकरामुल इस्लाम: आतंकी संगठनों की कमर तोड़ने में जुटी है पुलिस, अब तक 40 धराए

प्रदेश में न सिर्फ अंसारुल्लाह बांगला टीम (ABT), बल्कि अलकायदा की गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद असम पुलिस की आतंकवाद विरोधी अभियान में तेजी आई है।

असम पुलिस ने आतंकी संगठन ‘अंसारुल्लाह बांगला टीम (ABT)’ के 2 सदस्यों को मोरीगाँव जिले से गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के नाम मुसादिक हुसैन और इकरामुल इस्लाम हैं। मोरीगाँव जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। गिरफ्तारी सोमवार (12 सितम्बर, 2022) को हुई है। दोनों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आतंकियों में इकरामुल इमाम है, जिसे असम के नौगाँव से पकड़ा गया। वहीं दूसरे संदिग्ध हुसैन को मोरीगाँव के मोरीबारी इलाके से दबोचा गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा के मुताबिक, पुलिस के पास दोनों आतंकियों के ABT से जुड़े होने के पर्याप्त सबूत हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में न सिर्फ अंसारुल्लाह बांगला टीम (ABT), बल्कि अलकायदा की गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद असम पुलिस की आतंकवाद विरोधी अभियान में तेजी आई है। इससे पहले असम के ही बारपेटा जिले से भी पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। तब जाँच के दौरान उनका कनेक्शन अलकायदा से भी पाया गया था।

पिछले 1 माह में असम पुलिस ने 40 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनके कनेक्शन आतंकियों से होने के सबूत मिले हैं। कई संदिग्ध अभी भी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पुलिस खोज रही है। 26 अगस्त को भी असम पुलिस ने गोलपारा के एक मदरसे से हफीजुर्रहमान नाम के एक मुफ़्ती को गिरफ्तार किया था। इसी गिरफ्तारी के बाद असम के मुख्यमंत्री ने कई अवैध और देश विरोधी शिक्षा देने वाले मदरसों पर कार्रवाई के आदेश भी जारी किए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -