Homeदेश-समाजबरेली की सबीना बनी सोनम, सोमपाल से अगस्त्य मुनि आश्रम में की शादी: पुलिस...

बरेली की सबीना बनी सोनम, सोमपाल से अगस्त्य मुनि आश्रम में की शादी: पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

इससे पहले भी अगस्त्य मुनि आश्रम में अमरीना ने राधिका बन कर पप्पू से, नाजिश ने निहारिका बन कर नीलेश से और शहनाज ने सुमन बन कर अजय से शादी की थी। पंडित केके शंखधर ने कुछ समय पहले बताया था कि आश्रम में 64 से अधिक मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू लड़कों से शादी की है, जिसके चलते वे कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सबीना नाम की एक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू धर्म स्वीकार किया है। उसने सोमपाल से शादी की है। सबीना अब सोनम के नाम से जानी जाएगी। दोनों का विवाह सोमवार (17 अप्रैल 2023) को बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम सम्पन्न हुआ। विवाह करवाने वाले पंडित केके शंखधर ने ऑपइंडिया को बताया कि दोनों काफी समय से एक दूसरे से परिचित थे।

बताया जाता है कि सबीना और सोमपाल के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबीना मूल रूप से बरेली के बिशारतगंज की रहने वाली हैं। उनका पति सोमपाल कुंडरिया खुर्द का रहने वाला है। दोनों काफी समय से प्यार में थे। जब सबीना ने अपने घर में इस रिश्ते के बारे में बताया तो काफी विरोध हुआ। इस बीच सोमपाल के परिजनों को भ्ज्ञी रिश्ते की भनक लग चुकी थी। उन्होंने भी इस पर एतराज किया। परिजनों के तैयार नहीं होने पर दोनों ने मंदिर में शादी का फैसला किया।

इसके बाद सबीना और सोमपाल ने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधर से सम्पर्क किया। पंडित शंखधर जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद दोनों की शादी करवाने के लिए तैयार हो गए। उन्होने सबीना और सोमपाल से बालिग होने के प्रमाण-पत्र लिए। आखिरकार सोमवार को सबीना और सोमपाल शादी के बंधन में बँध गए। बताया जा रहा है कि सबीना ने अपने पति के लिए ‘ये दोस्ती तेरे नाम से शुरू तेरे नाम पर खत्म’ गाना भी गाया। फ़िलहाल सबीना और सोमपाल को अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है। दोनों ने ही बरेली पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पंडित शंखधर ने ऑपइंडिया के साथ इस विवाह के फोटो और वीडियो भी शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि लड़की के घर के बगल लड़के की रिश्तेदारी है, जहाँ वो अक्सर आया-जाया करता था। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली है। बकौल पंडित शंखधर घर वालों ने थाना बिशारतगंज में लड़के के खिलाफ FIR दर्ज करवा रखी है, जिस बावत लड़की कोर्ट में अपने 164 के बयान के लिए गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अगस्त्य मुनि आश्रम में अमरीना ने राधिका बन कर पप्पू से, नाजिश ने निहारिका बन कर नीलेश से और शहनाज ने सुमन बन कर अजय से शादी की थी। कुछ समय पहले ऑपइंडिया से बात करते हुए पंडित के के शंखधर ने अपनी जान का भी खतरा बताया था। उन्होंने बताया था कि आश्रम में 64 से अधिक मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू लड़कों से शादी की है, जिसके चलते वे कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -