Homeदेश-समाजपर्सनल फोटो निकालकर पेंटर शोएब ने इंजीनियर महिला को धमकाया, ₹70 हजार ऐंठे: गिरफ्तार...

पर्सनल फोटो निकालकर पेंटर शोएब ने इंजीनियर महिला को धमकाया, ₹70 हजार ऐंठे: गिरफ्तार होने के बाद बोला- सड़क पर मिल गई थी पेन ड्राइव

बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पर्सनल फोटोज और वीडियो एक पेनड्राइव में रखी हुई थी। कुछ समय पहले वो पेन ड्राइव महिला से खो गई और पेंटर शोएब के हाथ लग गई। शोएब ने महिला को ब्लैकमेल कर करके उससे पैसे माँगे। शुरूआत में महिला ने डर से उसे कुछ रकम दी भी, लेकिन बाद में वो और पैसे माँगने लगा जिसपर महिला शिकायत दर्ज करवाई।

बेंगलुरु पुलिस ने महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक पेंटर को शुक्रवार (23 दिसंबर 2022) को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम शोएब अहमद है। आरोप है कि 22 वर्षीय शोएब ने महिला की खोई पेन ड्राइव से पर्सनल फोटो निकाल उससे पैसे उगाही करने की कोशिश की। महिला इंजीनियर ने यह शिकायत 30 अक्टूबर 2022 को दर्ज करवाई थी। तब से पुलिस शोएब की तलाश में थी। पुलिस ने पेन ड्राइव भी बरामद कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना बेंगलुरु के बेगुर रोड की है। 25 वर्षीया महिला ने इसकी शिकायत दक्षिण पूर्व स्थित CEN पुलिस स्टेशन में की है। शिकायत में बताया गया है कि पीड़िता ने अपने तमाम निजी फोटो और वीडियो एक पेन ड्राइव में सेव कर के रखे थे। किसी वजह से वो पेन ड्राइव कहीं खो गया था। बाद में वो पेंटिंग का काम करने वाले शोएब अहमद को मिल गई। उसी पेन ड्राइव के एक दस्तावेज में महिला का मोबाईल नंबर भी था। शोएब ने उस नंबर पर कॉल कर के पेन ड्राइव अपने पास होने की जानकारी दी थी।

शिकयत में आगे बताया गया है कि महिला ने शोएब से अपनी पेन ड्राइव लौटाने की माँग की। बदले में शोएब ने पैसों की डिमांड की। पैसे न देने की हालात में आरोपित ने पीड़िता के निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी। आरोप है कि पेंटर शोएब की धमकियों से डर कर महिला ने उसे एक बार 70 हजार रुपए दे भी दिए। हालाँकि इसके बाद भी शोएब ने पेन ड्राइव नहीं लौटाई। आरोपित पीड़िता से और अधिक पैसों की माँग जारी रखा। आख़िरकार महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने शोएब की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान शोएब राजेंद्र नगर का निवासी पाया गया। पुलिस ने महिला से 10 रुपए शोएब द्वारा भेजे गए QR कोड पर भेजने को कहा। पैसे जाते ही शोएब की बैंक डिटेल निकल आई जिसमें उसका पता था। आखिरकार पुलिस ने शोएब को शुक्रवार को गिरफ्तार कर के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछताछ के दौरान शोएब ने बताया कि उसे पेन ड्राइव सड़क के किनारे पड़ी मिली थी। शोएब के पास से पीड़िता की पेन ड्राइव भी बरामद कर ली गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ब्रिटेन के ‘ग्रूमिंग गैंग’ जैसा है भारत में ‘लव-जिहाद’ और धर्मांतरण का खेल: UP से MP की हिंदू लड़कियाँ इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर,...

UK के ग्रूमिंग गैंग्स का मामला भारत के लिए चेतावनी है। यह किसी समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की नहीं, बल्कि लव जिहाद पर नेटवर्क-आधारित जाँच की है।

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।
- विज्ञापन -