Saturday, June 14, 2025
Homeदेश-समाज'भाई (फरहान) बाद में करेगा, मैं पहले वायरल करूँगी तेरा Video': रिपोर्ट में बताया-...

‘भाई (फरहान) बाद में करेगा, मैं पहले वायरल करूँगी तेरा Video’: रिपोर्ट में बताया- ‘मुस्लिम गैंग’ के लिए हिंदू लड़कियों को फँसाती थी जोया, सरगना के फोन में 64 अश्लील वीडियो मिले

फरहान की बहन जोया ही हिन्दू लड़कियों को फरहान के लिए फँसाती थी। जोया हिन्दू लड़कियों से कहती थी कि फरहान भाई उसके बात ना करने से अपसेट हैं और दबाव बनाती थी कि उससे बात करे।

मध्य प्रदेश के भोपाल में हिन्दू लड़कियों को फँसाने वाले मुस्लिम गैंग के सरगना फरहान के फोन से 64 लड़कियों के वीडियो मिले हैं। इनमें से 58 एक ही कॉलेज की हैं। यह भी पता चला है कि हिन्दू लड़कियों को फँसाने में फरहान की मदद उसकी बहन जोया करती थी। जोया भी हिन्दू लड़कियों को धमकाती थी कि वह उनके अश्लील वीडियो वायरल कर देगी। फरहान हिन्दू लड़कियों को कलमा पढ़वाता था और उन्हें रोजे के बारे में बताता था। यह सब खुलासे SIT जाँच में हुए हैं।

वीडियो वायरल करने की धमकी देती थी जोया

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान भोपाल के TIT कॉलेज की लड़कियों को विशेष रूप से निशाना बनाता था। उसके फोन से जिन 64 लड़कियों की अश्लील वीडियो मिली हैं, उनमें से 58 लडकियाँ इसी कॉलेज की थीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि फरहान की बहन जोया ही हिन्दू लड़कियों को फरहान के लिए फँसाती थी। वह फरहान के बाकी साथियों के लिए भी यही काम करती थी। यहाँ तक कि जब कोई लड़की फरहान से बात करना बंद कर देती थी तो वह उसे फोन कर देती।

जोया हिन्दू लड़कियों से कहती थी कि फरहान भाई उसके बात ना करने से अपसेट हैं और दबाव बनाती थी कि उससे बात करे। हिन्दू लड़कियाँ जब अपने अश्लील वीडियो वायरल किए जाने की धमकी का हवाला देती थीं तो वह खुद यही धमकी देने लगती थी। रिपोर्ट बताती है कि जोया ने एक लड़की से कहा कि फरहान भाई तो बाद में वीडियो वायरल करेंगे, पहले वही वायरल कर देगी। वहीं जोया का भाई फरहान और उसके साथी लड़कियों का धर्मांतरण करवाने की पूरी कोशिश करते थे।

रोजा-कलमा सिखाते थे

रिपोर्ट बताती है कि फरहान और उसके साथी लड़कियों को बताते थे कि उनकी दुआ में बहुत ताकत होती है। वह हिन्दू धर्म के खिलाफ भी भड़काते थे। यहाँ तक कि रोजे रखने को लेकर भी वह लड़कियों को ब्रेनवाश करते थे और कलमा सिखाते थे। इस मामले में अब SIT जाँच भी जारी है। मामले में फरहान के साथ ही 4 और आरोपित पकड़े गए हैं। एक आरोपित अब भी फरार है। उसे पकड़ने का प्रयास चल रहा है। इनसे पूछताछ में रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

जिन लड़कियों को फँसाया, उसके खाते से शेयर ट्रेडिंग

इस मामले में SIT जाँच भी जारी है। SIT जाँच में सामने आया है कि फरहान ने 2 लड़कियों के खाते से शेयर ट्रेडिंग किया करता था। पुलिस को पता चला है कि वह इन लड़कियों के खाते से लाखों का लेनदेन कर चुका है। उसने इन खातों में ₹15 लाख का लेनदेन किया है।

फरहान के खातों में भी ₹50 लाख का लेनदेन हुआ है। यह भी पता चला है कि उसे ₹1 लाख की एक्स्ट्रा कमाई होती थी। यह पैसा वह लड़कियों को फँसाने पर खर्च करता था। फरहान से और पूछताछ हो रही और पता किया जा रहा है कि उसके किससे लेनदेन हुए हैं।

गौरतलब है कि भोपाल में हिन्दू लड़कियों को निशाने पर लेकर उनका रेप करने वाला ‘मुस्लिम गैंग’ के सवाब लिए यह कर रहा था। मुस्लिम गैंग इस काम को इस्लाम के नजरिए से अच्छा मानती थी। इसके लिए वह ज्यादा से ज्यादा हिन्दू लड़कियों को निशाना बना रहे थे।

वह वीडियो बनाकर लड़कियों को प्रताड़ित करते थे। यह सारे खुलासे मुस्लिम गैंग के सरगना फरहान ने किए हैं। मुस्लिम गैंग के सरगना फरहान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे हिन्दू लड़कियों का रेप करने, उन्हें फँसाने और वीडियो के बहाने धमकाने का कोई भी पछतावा नहीं है। उसने पुलिस को बताया है कि यह इस्लाम के हिसाब से सवाब का काम है।

मामले में फरार आरोपित को पुलिस पकड़ने के लिए जोर लगा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

असीम मुनीर को नहीं आया था अमेरिका से कोई बुलावा, कॉन्ग्रेस नेता जयराम रमेश ने केवल पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा फैलाया: सच खुलने पर लग रही...

कॉन्ग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था अमेरिका ने पाकिस्तानी जनरल असीम मुनीर को अमेरिका बुलाया है। जिसके बाद अमेरिका ने बताया कि खबर झूठी है।

जिस लाल झंडे का ‘कत्लेआम’ से जुड़ा है इतिहास, ईरान ने उसे अपनी सबसे बड़ी मस्जिद पर फहराया: जानें इजरायल के साथ जंग के...

तनाव बढ़ने के साथ अब ईरान ने जामकारन मस्जिद पर लाल झंडा भी फहरा दिया है। लाल झंडा शिया परंपरा में खूनी प्रतिशोध का प्रतीक होता है।
- विज्ञापन -