Homeदेश-समाजगाय के साथ कुकर्म का वीडियो हुआ वायरल, मुरादाबाद पुलिस ने याकूब के बेटे...

गाय के साथ कुकर्म का वीडियो हुआ वायरल, मुरादाबाद पुलिस ने याकूब के बेटे भूरा शेख को दबोचा, आरोप – गाय न मिलने पर कुतियों और बकरियों पर मिटाता है हवस

वायरल वीडियो में रात के अँधेरे में एक व्यक्ति को खूँटे पर बंधे गोवंश के साथ कुकर्म करते देखा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक गाय के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। कुकर्म का आरोप याकूब के बेटे भूरा शेख पर लगा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने याकूब के खिलाफ FIR दर्ज कर के उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार (15 जून, 2024) रात की बताई जा रही है। विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस को पत्र भेज कर आरोप लगाया है कि वह इस से पहले कई गायों के अलावा कुतियों और बकरियों को भी अपना शिकार बना चुका है।

यह मामला मुरादाबाद जिले के थाना क्षेत्र डिलारी का है। यहाँ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रात के अँधेरे में एक व्यक्ति को खूँटे पर बंधे गोवंश के साथ कुकर्म करते देखा जा सकता है। गोवंश बार-बार आरोपित की पकड़ से छूटने की कोशिश कर रहा था लेकिन बार-बार उसे अपनी तरफ खींचा जा रहा था। गाँव पीलकपुर श्योराम की ये घटना शनिवार की निकली। आरोपित की पहचान भूरा शेख के तौर पर हुई है। भूरा शेख के अब्बा का नाम याकूब शेख है।

मुरादाबाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। मंगलवार (18 जून 2024) को पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपित भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस की जाँच व अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

गाय नहीं मिलती तो बकरियों और कुतियों को बनाता है शिकार

इस मामले में विश्व हिंदू परिषद ने अपनी तरफ से थाना प्रभारी डिलारी को एक पत्र भेजे जाने का दावा किया है। विहिप के जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि हिन्दू संगठन लम्बे समय से भूरा की हरकतों पर नजर रखे हुए थे। वह घूम-घूम कर खासतौर से पालतू और बेसहरा गायों से कुकर्म कर रहा था। आरोप है कि गाय न मिलने पर भूरा कुतियों और बकरियों को अपनी हवस का शिकार बना लिया करता था। उसके द्वारा कुकर्म की शिकार गायों की संख्या दर्जनों में और अन्य पशुओं की तादाद सैकड़ों में लिखी गई है। ऑपइंडिया के पास प्रेषित पत्र मौजूद है।

विहिप द्वारा भेजा गया पत्र

विहिप नेता का यह भी आरोप है कि गाय से कुकर्म करने के बाद भूरा अपने साथियों के आगे शेखी बघारता है। दावा है कि उसने अपने साथियों से कई बार कहा, “आज हिन्दुओं की माँ के साथ सुहागरात मनाई है।” 15 जून की घटना पर जब विहिप नेता ने उसकी करतूत की वजह पूछी तो भूरा ने उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी और कहा, “जो करना है कर लोग। कह दो मोदी-योगी से।” विहिप ने यह भी बताया कि भूरा की आपरधिक सोच के चलते कई लोग उसके खिलाफ खड़े होने से कतराते हैं। VHP नेताओं ने आरोपित भूरा पर पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कड़ी कार्रवाई किए जाने की माँग उठाई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।

अंग्रेजों की गोलियाँ खाकर भी पेड़ पर फहराया तिरंगा, कहानी गुलाब सिंह लोधी और ‘झंडेवाला पार्क’ की: बलिदान दिवस पर CM योगी ने दी...

CM योगी ने लखनऊ में अमर बलिदानी गुलाब सिंह लोधी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। जानिए उन्नाव के इस वीर सेनानी की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -