Homeदेश-समाजमुस्लिम युवक ने निकाह के 4 साल बाद हिन्दू युवती और उसकी माँ पर...

मुस्लिम युवक ने निकाह के 4 साल बाद हिन्दू युवती और उसकी माँ पर बनाया इस्लाम कबूलने का दबाव, महिला आयोग में शिकायत दर्ज

बिहार महिला आयोग में शिकायत लेकर पहुँची युवती के मुताबिक, चार साल पहले उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मुस्लिम युवक से कोर्ट मैरिज की थी। उस दौरान मुस्लिम युवक और वह पटना विश्वविद्यालय में साथ में पढ़ रहे थे। लेकिन शादी के 4 साल बीतने के बाद उसका शौहर उसे इस्लाम कबूलने के लिए प्रताड़ित करने लगा।

बिहार में लव जिहाद का एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ बिहार के मुंगेर निवासी मुस्लिम युवक ने शादी के चार साल बाद हिंदू लड़की पर इस्लाम धर्म कबूलने का दबाव बनाया, इतना ही नहीं युवक ने हिंदू युवती की माँ पर भी इस्लाम कबूलने की जबरदस्ती की। पीड़ित युवती ने मंगलवार (अक्टूबर 13, 2020) को इसकी शिकायत बिहार राज्य महिला आयोग से की है।

बिहार महिला आयोग में शिकायत लेकर पहुँची युवती के मुताबिक, चार साल पहले उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मुस्लिम युवक से कोर्ट मैरिज की थी। उस दौरान मुस्लिम युवक और वह पटना विश्वविद्यालय में साथ में पढ़ रहे थे। लेकिन शादी के 4 साल बीतने के बाद उसका शौहर उसे इस्लाम कबूलने के लिए प्रताड़ित करने लगा। इसके अलावा उसने पीड़िता की माँ पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया है।

पटना सिटी की रहने वाली पीड़िता ने आयोग को दिए अपने आवेदन में आगे कहा, शुरुआती दिनों में कोई दिक्कत नहीं थी। हम दोनों राजी खुशी जीवन जी रहे थे। लेकिन समय गुजरने के साथ ही वह उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने लगा। जिसका विरोध करने पर मुस्लिम युवक ने उसको अपने साथ रखने से मना कर दिया। बता दें कि पति-पत्नी दोनों फिलहाल पटना विश्वविद्यालय में बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं।

पीड़िता ने महिला आयोग से गुहार लगाई है कि उसका शौहर बिना धर्म परिवर्तन यानी हिंदू के रुप में ही उसे स्वीकार करे। पीड़िता की शिकायत को राज्य महिला की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने संज्ञान में लिया है।

वहीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा कि पीड़िता की शिकायत मिली है। दोनों ने कोर्ट से शादी की है, इसलिए उन्हें सोचने का वक्त दिया जाना चाहिए। आयोग ने मामले की अगली सुनवाई के लिए फरवरी महीने की तारीख तय की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -