Homeदेश-समाजनाबालिग लड़कियों को बहलाकर शारीरिक संबंध बनाता था अशरद आलम, NCPCR की शिकायत के...

नाबालिग लड़कियों को बहलाकर शारीरिक संबंध बनाता था अशरद आलम, NCPCR की शिकायत के बाद सीवान पुलिस ने 6 लड़कियाँ छुड़ाईं, चलाता है ऑर्केस्ट्रा

ध्यान देने वाली बात ये है कि अरशद आलम के बयान से लगता है कि वह नाबालिग लड़कियों को फँसाता था और उनके साथ 'प्रेम विवाह' का दावा करता था। इसके बाद वह नाबालिग को 'निकाह' के लिए अपने अम्मी-अब्बू के पास ले जाने की बात कहता होगा। इस तरह वह नाबालिग लड़कियों का शोषण करता था।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने गुरुवार (10 अक्टूबर) बिहार में अरशद आलम द्वारा संचालित ‘ऑर्केस्ट्रा’ में छह लड़कियों के शोषण के मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी दी। कानूनगो ने कहा कि एनसीपीसीआर के निर्देश पर सीवान पुलिस ने उस स्थान पर छापेमारी की और आरोपित को दबोचते हुए लड़कियों को बचा लिया है।

प्रियांक कानूनगो ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए इसकी जानकारी दी। इस मामले में मिशन मुक्ति फाउंडेशन नाम के एक एनजीओ ने इन नाबालिग लड़कियों सहित अन्य नाबालिगों के शोषण के बारे में एनसीपीसीआर से शिकायत की थी। इसके बाद NCPCR की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

NCPCR के चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो ने कहा, “अरशद आलम बिहार में आर्केस्ट्रा चलाता है, जहाँ मिशन मुक्ति फाउंडेशन द्वारा नाबालिग लड़कियों के शोषण की शिकायत की गई थी। एनसीपीसीआर के निर्देश के बाद आज तड़के सिवान पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर के 6 लड़कियों को रेस्क्यू किया है।”

आरोपित अरशद आलम का एक वीडियो डालते हुए उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, “अरशद का बयान सुन लीजिए। ‘लव’ के नाम पर नाबालिग लड़की को ग्रूम करके शोषण करना इनका अपराध करने का तरीक़ा है। वीडियो जनजागरण के उद्देश्य से पोस्ट किया है, ताकि समाज जाग सके और बेटियाँ बचाई जा सकें।”

इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे उसने ‘प्यार’ के नाम पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसका शोषण किया। आरोपित अरशद बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। उसने बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसका शोषण करना शुरू कर दिया। वीडियो में उसने कहा कि वह ‘प्रेम विवाह’ कर लिया है और अब निकाह करेगा।

ध्यान देने वाली बात ये है कि अरशद आलम के बयान से लगता है कि वह नाबालिग लड़कियों को फँसाता था और उनके साथ ‘प्रेम विवाह’ का दावा करता था। इसके बाद वह नाबालिग को ‘निकाह’ के लिए अपने अम्मी-अब्बू के पास ले जाने की बात कहता होगा। इस तरह वह नाबालिग लड़कियों का शोषण करता था।

अरशद के बयान से लगता है कि जिसे वह ‘प्रेम विवाह’ कहता है, वह जरूर नाबालिग के साथ यौन संबंध स्थापित करने से होगा। वह संभवत: नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ यौन संबंध बनाने के बाद ‘निकाह’ के लिए उसका अपहरण कर लेता था। अगर नाबालिग गैर-मुस्लिम है तो यह इस्लाम में धर्मांतरण भी करेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -