Homeराजनीतिबिहार पुलिस के लाठीचार्ज में BJP नेता की मौत, MP सिग्रीवाल को सिर में...

बिहार पुलिस के लाठीचार्ज में BJP नेता की मौत, MP सिग्रीवाल को सिर में आई चोटें: पटना में विरोध मार्च निकाल रहे नेताओं पर पानी-आँसू गैस भी बरसाए

सुशील कुमार मोदी ने बताया कि बीजेपी के जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार सिंह पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठियाँ चलाई। जिसके बाद वह रोड पर गिर गए और उनके माथें पर चोट आई। लेकिन रोड पर गिरने के बाद भी पुलिस उनपर लाठियाँ बरसाती रही।

बिहार के पटना में चल रहे टीचर अभ्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन करने के लिए विधानसभा तक मार्च निकाल रहे भाजपा नेताओं पर आज (13 जुलाई 2023) राज्य पुलिस ने बेरहमी से लाठी चार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए। वहीं जहानाबाद से भाजपा के महामंत्री विजय कुमार सिंह की इस लाठीचार्ज में घायल होने के बाद मौत हो गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी। बताया जा रहा है कि एमपी सिग्नीवाल को भी सिर पर चोटे आई हैं। वहीं बिहार पुलिस ने इस पूरी घटना पर कहा है कि विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज के कारण नहीं हुई उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बताया कि बीजेपी के जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार सिंह पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठियाँ चलाई। जिसके बाद वह रोड पर गिर गए और उनके माथें पर चोट आई। लेकिन रोड पर गिरने के बाद भी पुलिस उनपर लाठियाँ बरसाती रही। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तारा नर्सिंग होम भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फिर उन्हें पीएमसीएसच भेजा गया मगर वहाँ भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत ही बताया।

बिहार पुलिस ने विधानसभा तक होने जा रहे इस मार्च को रोकने के लिए भाजपा नेताओं पर आँसू गैस और पानी भी बरसाया था। लेकिन जब इन सबसे मार्च हीं रुका तो इन्होंने भाजपा नेताओं पर लाठी-चार्ज शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्नीवाल और बिहार के विरक्ष विजय कुमार सिन्हा को भी पीटा। खबरों में बताया जा रहा है कि सिग्रीवाल को सिर में गंभीर चोटें आई गहैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम रेनू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी BJP, जालंधर से वाराणसी के बीच निकलेगी भव्य यात्रा: जानिए पंजाब-UP चुनाव में रविदासिया समुदाय को कैसे साध रही भारतीय...

बीजेपी का 'समरसता संकल्प अभियान' (सामाजिक समरसता और संकल्प के लिए अभियान) 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक लगभग सात महीनों तक चलेगा।

ओडिशा सरकार करेगी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण: जानिए ST इलाकों में धर्मांतरण रोकने में सक्रिय रहे हिंदू नेता...

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य क्षेत्र के ST समुदाय के लिए उनके जीवन के समर्पण, सेवा और बलिदान को सम्मानित करना है।
- विज्ञापन -