Wednesday, May 14, 2025
Homeदेश-समाजBJP कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या, परिवार ने TMC के गुंडों पर लगाया आरोप:...

BJP कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या, परिवार ने TMC के गुंडों पर लगाया आरोप: उधर नड्डा ने कहा – बंगाल में लिखेंगे नई कहानी

रविवार (7 नवंबर, 2021) की सुबह डेरिया दिघी क्षेत्र के नंटू प्रधान कॉलेज के नजदीक केलेघई नदी के पास शंभू को कुछ लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा। लोगों के इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। लेकिन, अस्पताल ले जाए जाने के बाद डॉक्टरों ने वहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आए भले ही 6 महीने हो गए, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं का सिलसिला अब भी नहीं थम रहा है। अब पूर्व मिदनापुर में एक भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। शंभु मैती नाम के भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का आरोप पार्टी ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) पर लगाया है। शनिवार (6 नवंबर, 2021) देर रात उनकी इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि उनकी मौत हो गई।

शंभु मैती भाजपा के युवा नेता थे। रविवार (7 नवंबर, 2021) की सुबह डेरिया दिघी क्षेत्र के नंटू प्रधान कॉलेज के नजदीक केलेघई नदी के पास शंभू को कुछ लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा। लोगों के इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। लेकिन, अस्पताल ले जाए जाने के बाद डॉक्टरों ने वहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार का कहना है कि TMC के गुंडों ने ही उनकी हत्या की है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है।

पुलिस ने अब तक इस हत्याकांड के मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जाँच की बात कहते हुए दोषियों को जल्द दबोचे जाने का आश्वासन दिया है। इससे पहले उत्तरी दिनाजपुर के इटाहार में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हुई थी। राजग्राम गाँव में मिथुन घोष नाम के भाजपा कार्यकर्ता की उनके घर के समीप ही अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। इसी तरह जून में उत्तर 24 परगना के बैरकपुर इलाके में भाजपा के जयप्रकाश यादव की हत्या का आरोप भी TMC के गुंडों पर लगा था।

उधर भाजका के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आश्वासन दिया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा एक नई कहानी रचेगी। उन्होंने कहा कि 7 वर्षों से केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा की सरकारें भले उत्तर से दक्षिण तक कई राज्यों में हों, लेकिन अभी इसका उत्कर्ष आना बाकी है। उन्होंने केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा जिस तेजी से बढ़ी है, ऐसे उदाहरण भारतीय राजनीति में बहुत कम देखने को मिलते हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ रहेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PL-15, HQ -9, JF-17… ऑपरेशन सिंदूर ने ‘चाइनीज हथियारों’ का भी निकाल दिया जनाजा: पाकिस्तान ने 5 साल में ₹40 हजार करोड़ फूँके, पर...

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने चीन में बने हथियार प्रयोग किए, लेकिन भारतीय हथियार प्रणालियों ने उन्हें कबाड़ सिद्ध कर दिया।

खाली करना होगा PoK, सिंधु जल समझौता रहेगा निलंबित: भारत ने पाकिस्तान से बातचीत की ‘शर्त’ कर दी क्लियर, कहा- कश्मीर पर तीसरा पक्ष...

भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि भले ही पाकिस्तान के साथ सीजफायर हो गया हो, सिंधु जल समझौता निलंबित ही रहेगा।
- विज्ञापन -