Homeदेश-समाजहिंदू की दुकान पर आफताब के पूरे कुनबे ने लाठी-डंडा से बोला हमला, इंस्टाग्राम...

हिंदू की दुकान पर आफताब के पूरे कुनबे ने लाठी-डंडा से बोला हमला, इंस्टाग्राम पोस्ट बना बहाना: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का मामला, Video वायरल-8 गिरफ्तार

युवक ने हेलो (पाड़ा) की टक्कर की जीत को लेकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाल रखी थी, इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने पहुँचकर मारपीट की।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक किशोर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना महँगा पड़ गया। कथित रूप से उस इंस्टाग्राम पोस्ट से आहत हुए आफताब, रमजान और अरबाज तड़वी की अगुवाई में करीब 1 दर्जन मुस्लिम कट्टरपंथियों ने युवक की दुकान पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम कट्टरपंथी किशोर और उसके साथी को उनकी मेडिकल शॉप में घुसकर हमला बोलते नजर आ रहे हैं। इस हमले के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल हो गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सोमवार (24 जून 2024) की है। सोमवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में तेरह लोगों पर मारपीट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इनमें से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पाँच फरार हैं। सुमित को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

एसपी देवेंद्र पाटीदार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले की शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों और कानून को हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। तनाव को देखते हुए एसपी देवेंद्र पाटीदार ने गाँव में चार थानों खकनार, शाहपुर, निंबोला आदि का पुलिस बल तैनात किया है। शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा व निंबोला थाना प्रभारी राहुल काम्बले भी मंगलवार (25 जून 2024) सुबह से क्षेत्र में डटे रहे।

एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर हुई, जिसमें एक युवक ने हेलो (पाड़ा) की टक्कर की जीत को लेकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाल रखी थी, इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने पहुँचकर मारपीट की। पुलिस ने 13 आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज कर 8 को गिरफ्तार कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -