Thursday, June 19, 2025
Homeदेश-समाजबैंक में काम करने वाली हिंदू लड़की का जावेद ने कराया धर्मांतरण, निकाह के...

बैंक में काम करने वाली हिंदू लड़की का जावेद ने कराया धर्मांतरण, निकाह के बाद पिता को नोटिस भिजवाया: काजी समेत 9 पर FIR दर्ज

पीड़ित पिता के मुताबिक साल भर पहले आरोपित अपनी अम्मी, अब्बा और अपने भाई के साथ उसके घर आया था। इस दौरान जावेद के परिवार ने पीड़ित से बेटी की शादी जावेद से करने को कहा था। जब पिता ने दूसरे धर्म में शादी से मना किया तो वो लोग धमकी देकर गए कि अगर लड़की राजी है तो उन्हें उनकी सहमति की जरूरत नहीं।

हरियाणा के फरीदाबाद में धर्मान्तरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हिंदू लड़की को इस्लाम कबूल करवाने के बाद उस से निकाह किया गया है। पीड़िता बैंक की स्टाफ बताई जा रही है। मुख्य आरोपित का नाम जावेद है। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसकी खुद की बेटी सहित कुल 9 आरोपितों पर केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। आरोपितों में जावेद के परिजनों के अलावा निकाह करवाने वाला काजी भी शामिल है। घटना सोमवार (28 नवम्बर 2022) की है।

इस मामले की शिकायत लड़की के पिता ने शुक्रवार (2 दिंसबर 2022) को फरीदाबाद के SGM नगर थाने में दी है। पीड़ित पिता के मुताबिक वो हिंदू धर्म का पालन करता है। उनके 3 बच्चे हैं जिसमें सबसे बड़ी बेटी 22 साल की है। शिकायत में आगे जावेद पर अपनी बड़ी बेटी को झाँसे में लेने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की बड़ी बेटी HDFC बैंक में नौकरी करती है। पीड़ित पिता के मुताबिक साल भर पहले आरोपित अपनी अम्मी, अब्बा और अपने भाई के साथ उसके घर आया था। इस दौरान जावेद के परिवार ने पीड़ित से बेटी की शादी जावेद से करने को कहा था।

शिकायत में आगे बताया गया है कि पीड़ित ने इस शादी से मना करते हुए खुद को हिंदू बताया तो आरोपित के घर वाले नाराज हो गए। इस दौरान जावेद के भाई फ़िरोज़, अब्बा लियाकत और उसकी अम्मी गुफ्फरन ये कहते हुए वापस लौट गए कि अब लड़की के बाद की मंजूरी उनके लिए जरूरी नहीं है। पीड़ित पिता ने इसके बाद अपनी बेटी को बहुत समझाया जिस पर वो चुप रही। शिकायत में आगे बताया गया है कि 28 नवम्बर 2022 को उनकी बेटी के बैंक से फोन आया कि वो ऑफिस नहीं पहुँची।

लड़की के पिता ने आगे लिखा कि इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को खोजना शुरू किया तो पता चला कि उसने जावेद से निकाह कर लिया है। निकाह के बाद उसने फरीदाबाद कोर्ट में अपने ही पिता के खिलाफ प्रोटेक्शन पेटिशन दायर कर दी। इसका नोटिस आने के बाद पीड़ित पिता को पता चला कि उनकी लड़की ने अपना धर्म बदल लिया है। पीड़ित पिता के मुताबिक यह धर्म परिवर्तन हरियाणा सरकार की नियमावली के खिलाफ हुआ है। इसी आधार पर पीड़ित पिता ने निकाह को भी गैरकानूनी करार दिया है।

पीड़ित पिता ने जावेद के कृत्य को कानूनन गलत बताया है। इस शिकायत में उसने निकाह की गवाह लड़की, निकाह के दूसरे गवाह इरशाद, निकाह करवाने वाले क़ाज़ी अब्दुल सज़ान, निकाह का नोटरी करने वाले ईश्वर प्रसाद, जावेद के बबा लियाकत, जावेद के भाई फ़िरोज़ और जावेद की अम्मी को भी नामजद किया है। पीड़ित ने इन सभी को जावेद और अपनी बेटी के अपराध में बराबर का दोषी बताया है।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी लिखा है कि वर्तमान समय में मुस्लिम लड़कों द्वारा हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फँसाया जा रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस से सभी 9 आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर सभी आरोपितों के खिलाफ हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 की धारा 12 (1), 12 (5) के तहत FIR दर्ज कर ली है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। सूर्या समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हवाई जहाज, मिर्च और तलवों पर मोमबत्तियाँ: जिन छात्रों के आज हितैषी बनते हैं राहुल गाँधी, उन्हीं को इमरजेंसी में बर्बरता से दबा रही...

आपातकाल के दौरान इंदिरा गाँधी ने हजारों छात्रों को जेल में डाला, प्रताड़ित किया और कई की मौत हुई, अब राहुल गाँधी छात्रहित की बात करते हैं।

महिला नहीं, न्याय का सशक्तिकरण है जरूरी… जेंडर न्यूट्रल क़ानून है आज के समय की माँग: पुरुष बन चुका है सबसे कमजोर कड़ी

हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक ऐसी घटना सामने आई हैं, जो न केवल विवाह संस्था को हिला रही हैं। पुरुषों की सुरक्षा और सामाजिक नैतिकता पर गंभीर सवाल उठा रही हैं।
- विज्ञापन -