Homeदेश-समाजआकिब जावेद ने नौकरी दिलाने के नाम पर किया हिंदू लड़की का बलात्कार, मारपीट...

आकिब जावेद ने नौकरी दिलाने के नाम पर किया हिंदू लड़की का बलात्कार, मारपीट करके धर्मांतरण का दबाव बनाया: मिन्नतों के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा

पीड़ित लड़की का कहना है कि आकिब की मारपीट और धर्मांतरण के दबाव से तंग आकर उसने बीते सप्ताह पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन तब पुलिस ने आकिब के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज कर उसे थाने से भगा दिया था। इसके बाद वो आईजी के पास गई तब मामला दर्ज हुआ।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लव जिहाद, बलात्कार और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आकिब जावेद नामक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदू लड़की का बलात्कार किया और जब लड़की ने शादी की बात की तो आकिब उससे मारपीट करके उस पर धर्मांतरण का दबाव डालने लगा। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित आकिब को गिरफ्तार कर लिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि आकिब जावेद ने लड़की को नौकरी दिलाने की बात कही थी। बाद में उसने पीड़िता को प्राइवेट नौकरी दिलाई, लेकिन उसके बाद वो उसे कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। लड़की के मुताबिक, आकिब ने नौकरी दिलाने के बदले में उसका रेप किया। लड़की ने जब इसकी शिकायत करने की बात कही तो आरोपित आकिब उससे शादी करने का वादा करने लगा।

इसके बाद वह लड़की का लगातार शारिरिक शोषण करता रहा। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई। पीड़िता का कहना है कि बीते साल आकिब जावेद के जन्मदिन पर जब उसने गर्भवती होने की खुशखबरी सुनाई, तब आकिब ने उसके साथ मारपीट की थी। यही नहीं, दोनों बार गर्भवती होने पर आरोपित ने पीड़ित लड़की को जबरदस्ती दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था।

इन सबके बावजूद जब लड़की ने आकिब से फिर शादी करने के लिए कहा तब भी उसके साथ मारपीट हुई। वहीं, जब लड़की आरोपित से बार-बार शादी करने की बात कहने लगी तब वह लड़की पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाने लगा। लड़की के मना करने पर आकिब उसके साथ मारपीट करने के साथ ही कई तरीके से परेशान करता था। 

पीड़िता का आरोप है कि आकिब हर बात पर उसे मारता था। यहाँ तक कि जब लड़की ने उससे हिंदू रीति रिवाजों से शादी करने के लिए कहा तब भी उसने पीड़िता के साथ मारपीट की थी। यही नहीं, लड़की ने उस पर आईफोन छीनने तथा नकदी हड़पने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित लड़की का कहना है कि आकिब की मारपीट और धर्मांतरण के दबाव से तंग आकर उसने बीते सप्ताह पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन तब पुलिस ने आकिब के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज कर उसे थाने से भगा दिया था। इसके बाद पीड़िता अपनी शिकायत लेकर आईजी बद्रीनारायण मीणा के पास गई। जहाँ, आईजी के आदेश पर पुलिस ने आरोपित आकिब जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

FIFA World Cup 2026: जर्मनी की जीत खबर थी, कुराकाओ का जश्न ‘कहानी’

यह फीफा विश्व कप अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन मैदान पर जो कहानियाँ जन्म ले रही हैं, वे बता रही हैं कि फुटबॉल सिर्फ़ एक खेल नहीं है।

ED की शिकायत के बाद ‘द टिमोथी इनिशिएटिव’ पर कसा शिकंजा, जानिए FIR की डिटेल: विदेशी फंडिंग से चल रहा था ईसाई धर्मांतरण, बनाए...

ED की शिकायत पर अमेरिकी ईसाई संगठन TTI पर FIR दर्ज। विदेशी फंडिंग को भारत में लाकर इस्तेमाल करने और फेमा के उल्लंघन का आरोप।
- विज्ञापन -