Homeदेश-समाजछात्रा से रेप में NSUI का नेता गिरफ्तार: रुहाब मेनन ने मदद के नाम...

छात्रा से रेप में NSUI का नेता गिरफ्तार: रुहाब मेनन ने मदद के नाम पर पहले दोस्ती की, फिर जंगल ले जाकर की दरिंदगी

रुहाब ने एडमिशन के समय पीड़िता की मदद की थी। फिर उससे फोन पर बातें करने लगा। घटना वाले दिन उसे घुमाने के बहाने कार से जंगल में ले गया और जबर्दस्ती की।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक छात्रा से रेप का आरोपित रुहाब मेनन गिरफ्तार किया गया है। वह कॉन्ग्रेस के छात्र संगठन NSUI का प्रदेश महासचिव रहा है। उसे भानु प्रतापपुर में हो रहे उप चुनाव में भी पार्टी ने जिम्मेदारी दे रखी थी। रिपोर्टों के अनुसार रुहाब ने मदद के बहाने छात्रा से दोस्ती की। फिर जंगल में ला जाकर उसके साथ जबर्दस्ती की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता कांकेर के ही एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। आरोपित रुहाब ने कॉलेज में एडमिशन के दौरान उसकी मदद की थी। इसके बाद, वह लगातार पीड़िता के संपर्क में रहने की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कुछ महीने पहले एडमिशन के दौरान रुहाब ने उसकी मदद की थी। एडमिशन के दौरान ही उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद अक्सर ही वह फोन पर बातें करता था।

बुधवार (16 नवंबर 2022) को रुहाब ने पीड़िता को फोन कर स्थानीय घड़ी चौक बुलाया था। जहाँ वह पढ़ाई की बातें करने के बाद घूमने के बहाने पीड़िता को कार में बैठा लिया। पीड़िता का कहना है कि कार में बैठाने के बाद रुहाब जबरन उसे सिंगारभाठ के जंगल में लेकर चला गया। जहाँ, उसने जंगल में ही कार रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया।

कहा जा रहा है कि रुहाब की ​हरकतों को लेकर संगठन को पहले से ही जानकारी थी। इसलिए 15 नवंबर को उसे अनुशासनहीनता के आरोप में एनएसयूआई से निलंबित कर दिया गया था। करने का कारण बताते हुए निलंबित किया गया है। कांकेर एसपी शलभ सिन्हा का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कहा जा रहा है कि रेप के बाद रुहाब ने इसकी शिकायत नहीं करने की धमकी भी छात्रा को दी थी। लेकिन उसके चंगुल से छूटते ही वह पुलिस के पास पहुँच गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -