Homeराजनीतिअब योगी सरकार देगी टीचर्स का मेडिकल खर्च, UP में शिक्षक-अनुदेशक-रसोइया को मिलेगी कैशलेस...

अब योगी सरकार देगी टीचर्स का मेडिकल खर्च, UP में शिक्षक-अनुदेशक-रसोइया को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा: CM ने कहा- 9 लाख परिवारों को पहुँचेगा लाभ

सीएम योगी ने बताया कि इस सुविधा से प्रदेश के 9 लाख परिवार को सीधे तौर पर लाभ पहुँचेगा। इस घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग सभी औपचारिकताएँ तुरंत पूरी करेंगे और तय समय के भीतर इस सुविधा का विस्तार करेंगे।

उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और वित्त पोषित विद्यालयों में कार्यरत सभी कर्मचारियों को दी उपलब्ध होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षकों की सेवा को देखते हुए सरकार ने उनके स्वास्थ्य को लेकर यह फैसला लिया है।

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर शुक्रवार (05 सितंबर 2025) को लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में यह तोहफा शिक्षकों को दिया। इस दौरान 81 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस योजना का लाभ सभी शिक्षक, शिक्षक मित्र, अनुदेशक और रसोइया को मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी ने बताया कि इस सुविधा से प्रदेश के 9 लाख परिवार को सीधे तौर पर लाभ पहुँचेगा। इस घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग सभी औपचारिकताएँ तुरंत पूरी करेंगे और तय समय के भीतर इस सुविधा का विस्तार करेंगे।

शिक्षा मित्र और अनुदेशकों का बढ़ेगा मानदेय

सीएम योगी ने यह भी बताया कि आने वाले समय में शिक्षा मित्र और अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने को लेकर भी काम होगा, इसके लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। सीएम ने कहा कि समिति की रिपोर्ट जल्द आने वाली है, जिसके बाद उनका मानदेय बढ़ा दिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ऑस्ट्रेलिया के लोगों को अपना बुढ़ापा सँवारने के लिए भारत से आस, इन्वेस्ट किए ₹2800 करोड़: जानिए कौन सी स्कीम में मुनाफा पाकर AustralianSuper...

ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने भारत में पहली बार निवेश नहीं किया है। इससे पहले साल 2019 में भी कंपनी ने भारत की इस NIIF स्कीम पर भरोसा जताया था।

US में साइक्लोस्पोरियासिस का प्रकोप, तेजी से फैल रहा आँखों से न दिखने वाला यह खतरनाक पैरासाइट: जानिए, कैसे ये भारत में भी फैल...

अमेरिका में तेजी से फैल रहे साइक्लोस्पोरियासिस संक्रमण के कारण, लक्षण, फैलने की वजह, इलाज और बचाव के प्रभावी उपाय विस्तार से जानिए।
- विज्ञापन -