Homeदेश-समाज'उसने मुझे गले लगाने और चूमने की कोशिश की' : 54 साल के कॉन्ग्रेसी...

‘उसने मुझे गले लगाने और चूमने की कोशिश की’ : 54 साल के कॉन्ग्रेसी नेता पर 20 साल की लड़की ने लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार किया

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया, "मनोज शनिवार को सैलून में आया और वहाँ उसने मुझे गले लगाने और चूमने की कोशिश की।" लड़की के मुताबिक इस घटना के बारे में उसने बॉयफ्रेंड को बताया जिसके बाद वो अपने दो साथियों के साथ आया और कॉन्ग्रेसी नेता को पीटकर गया।

कर्नाटक में एक कॉन्ग्रेस नेता को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नेता का नाम मनोज करजागी (54) है। धारवाड़ जिले की हुबली पुलिस ने उसे एक 20 साल की लड़की का उत्पीड़न करने के इल्जाम में पकड़ा है। लड़की ने आरोप लगाया था कि मनोज ने अपने सैलून में उसके साथ बदसलूकी की।

जानकारी के मुताबिक जिस जगह लड़की के साथ बदसलूकी की गई उस सैलून में वह बतौर ब्यूटिशियन काम करती है। सैलून का नाम लेमॉर्ज यूनिसेक्स स्पा एंड सैलून है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया, “मनोज शनिवार को सैलून में आया और वहाँ उसने मुझे गले लगाने और चूमने की कोशिश की।” लड़की के मुताबिक इस घटना के बारे में उसने बॉयफ्रेंड को बताया जिसके बाद वो अपने दो साथियों के साथ आया और कॉन्ग्रेसी नेता को पीटकर गया।

इसके बाद पुलिस में शिकायत हुई और पुलिस ने कॉन्ग्रेस नेता के विरुद्ध केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया। बाद में उसे कोर्ट में भी पेश किया गया। लेकिन इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अऩुसार उसे गिरफ्तारी के बाद बेल मिल गई जबकि पहले कुछ रिपोर्ट कह रही थीं कि उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक कॉन्ग्रेस की सरकार में वह उत्तर-पश्चिमी परिवहन निगम का निदेशक बनाया गया था।

कॉन्ग्रेस का भी इस तरह उसकी गिरफ्तारी पर कहना है कि मनोज करजागी, सिद्धारमैया सरकार में मंत्री का करीबी था और कई पार्टी गतिविधियों में शामिल रहता था। उसकी सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ फोटो भी है जो गिरफ्तारी के बाद वायरल होने लगी हैं।

कॉन्ग्रेस निगम पार्षक पीवी कृष्णकुमार पर भी यौन शोषण का आरोप

इससे पहले केरल पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में कॉन्ग्रेस नेता और कन्नूर के निगम पार्षद पीवी कृष्णकुमार को गिरफ्तार किया था। उनके विरुद्ध कन्नूर के एक बैंक की महिला कर्मचारी ने एडक्कड़ थाने में शिकायत दी थी। मामला दर्ज होने के बाद वह काफी टाइम फरार थे। लेकि बाद में उन्हें बेगलुरु में पकड़ा गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।
- विज्ञापन -