Homeदेश-समाजबुर्के में 'रामायण वाली सीता', धर्मांतरण वाले पोस्ट ... ज़ाकिर नाइक का फैन निकला...

बुर्के में ‘रामायण वाली सीता’, धर्मांतरण वाले पोस्ट … ज़ाकिर नाइक का फैन निकला यूपी पुलिस का कॉन्स्टेबल मुशीर खान, पोल खुलने पर बंद किया फेसबुक

सीतापुर के एक मंदिर के महंत बजरंग मुनि उदासीन ने मुशीर खान की फेसबुक के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। इन स्क्रीनशॉट्स में मुशीर नाम की ID से ज़ाकिर नाईक के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पदस्थापित पुलिस के एक कॉन्स्टेबल पर भगोड़े आतंकी ज़ाकिर नाईक के समर्थन का आरोप लगा है। सिपाही का नाम मुशीर खान है, जो जिले के महिला थाना में तैनात है। कॉन्स्टेबल का फेसबुक स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन वायरल स्क्रीनशॉट में सिपाही धर्मांतरण वाली पोस्ट भी शेयर करता दिखाई दे रहा है।

सीतापुर के एक मंदिर के महंत बजरंग मुनि उदासीन ने मुशीर खान की फेसबुक के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। इन स्क्रीनशॉट्स में मुशीर नाम की ID से ज़ाकिर नाईक के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। स्क्रीनशॉट के मुताबिक कॉन्स्टेबल मुशीर फेसबुक के जिस ग्रुप से जुड़ा हुआ है, उसका नाम ‘डॉक्टर ज़ाकिर नाईक के चाहने वालों का ग्रुप’ है। इस ग्रुप के एडमिन का नाम आमिर खान है। ग्रुप में लगभग 4 लाख 15 हजार मेंबर जुड़े हुए हैं जिसका एक सदस्य सिपाही मुशीर भी है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, सिपाही मुशीर ललितपुर के महिला थाने में पोस्टेड है। वह महिला थाने की SHO की सरकारी गाड़ी चलाता है। विभाग में किसी को उसकी हरकतों की जानकारी नहीं थी। एक अन्य स्क्रीनशॉट में वह रामायण में माँ सीता का रोल करने वाली अभिनेत्री दीपिका को बुर्के में दिखाने वाला लिंक शेयर किया है।

महंत बजरंग मुनि उदासीन ने अपने ट्वीट में सिपाही मुशीर की आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा है कि वो NIA से सिपाही के नेटवर्क की जाँच की माँग करेंगे। बजरंग मुनि की शिकायत पर ललितपुर पुलिस ने मामले की जाँच करवाने और कार्रवाई करने की जानकारी साझा की है।

ज़ाकिर नाईक के समर्थन वाले इस ग्रुप में इस्लाम की तमाम दीनी बातों के अलावा अक्सर आतंकी ज़ाकिर के कई वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। मूल रूप से बिहार के गोपालगंज का रहने वाला ग्रुप एडमिन आमिर खान अपनी फेसबुक प्रोफ़ाइल के मुताबिक, फिलहाल सऊदी अरब के रियाद शहर में रहता है। उसके द्वारा शेयर किए जाने वाले वीडियो पर हजारों लाइक और कमेंट आते हैं। कॉन्स्टेबल मुशीर जैसे कई अन्य ग्रुप मेंबर ज़ाकिर की तकरीरों को लगातार शेयर भी कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि मामले में हंगामा हो जाने के बाद सिपाही मुशीर खान ने अपने फेसबुक को बंद कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘अब कोई भी खुद को रिपोर्टर बताता है’: जिन पत्रकारों को मुस्लिम भीड़ ने पीटा, उन्हें ही दिल्ली HC देने लगा नसीहत; आबिद अली...

दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 जुलाई 2026 को पिछले साल सीमापुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में आरोपित आबिद अली और फुरकान को जमानत दे दी।

भारत की पहली नाइट सफारी बनेगा UP का कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी: जानिए क्या होंगी इसकी विशेषताएँ

कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि यहाँ मगरमच्छ और घड़ियाल रहते हैं। इसके अंदर बहुत सुंदर हिरण पार्क भी बनाया गया है।
- विज्ञापन -