Homeदेश-समाजपोल खुली तो AAP पार्षद ताहिर हुसैन ने लॉक किया घर: यहीं से दंगाइयों...

पोल खुली तो AAP पार्षद ताहिर हुसैन ने लॉक किया घर: यहीं से दंगाइयों ने फेंके थे पेट्रोल बम

ताहिर हुसैन लगातार कई तरह की बातें कर अपना बचाव कर रहा है। कभी वो कह रहा है कि वो घर पर था ही नहीं तो कभी वो कह रहा है कि वह दोबारा अपने घर की स्थिति देखने आया था।

आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन ने अपना घर बंद कर लिया है। उसने अपने घर के दरवाजे को लॉक कर दिया है। ऐसा इसीलिए, क्योंकि लगातार एक के बाद एक वायरल होते विडियो के बाद उसकी पोल खुल रही थी। वायरल हुए विडियो में उसके घर से लगातार बमबारी और पत्थरबाजी होते देखी जा सकती है। आरोप है कि हुसैन के घर से दंगाई पेट्रोल बम फ़ेंक रहे थे। पत्थरबाजी कर रहे थे। अंकित शर्मा सहित 4 लोगों की हत्या कर उनकी लाश नाली में फेंक देने का वीडियो भी वायरल हुआ। ये आरोप ताहिर हुसैन के गुंडों पर ही है।

ऑपइंडिया के रिपोर्टरों ने ताहिर हुसैन के घर के पास जाकर देखा, जहाँ पता चला कि उसने अपने घर को बंद कर रखा है। टीवी न्यूज़ से लेकर सोशल मीडिया तक लगातार चल रहा था कि ताहिर हुसैन के घर की छत पर पत्थर जमा कर के रखे गए हैं। उसके घर की छत पर पत्थरों के ढेर के कई वीडियो वायरल हुए थे। पोल खुलने के बाद मीडिया से ये सब छिपाने के लिए ही ताहिर हुसैन ने अपने घर का दरवाजा बोल्ट से लॉक कर दिया था।

पूरे मामले पर हुसैन की सफाई भी आई है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से आरोप लगाया कि उनके घर पर उपद्रवियों ने कब्ज़ा कर लिया है और उन्हें भगा दिया है। हालाँकि, वो उन्हीं कपड़ों में स्पष्टीकरण देने आ गए, जिन कपड़ों में उन्हें अपने छत पर डंडे लेकर घूमते हुए देखा गया था। अपना बचाव करते हुए ताहिर ने कहा:

मैंने पुलिस को बताया कि उपद्रवियों ने मेरे घर पर कब्जा कर लिया है। पुलिस फोर्स देर शाम करीब आठ 8:30 बजे ही पहुँच सकी। वहाँ पर सीनियर पुलिस अफसर डॉ. ए के सिंगला मौजूद थे। उनके साथ एक और वरिष्ठ अधिकारी थे, जिनका नाम उन्होंने ज्वाइंट सीपी आलोक जी बताया। पुलिस अधिकारियों ने मुझे सुरक्षा का आश्वासन दिया और कहा कि मैं अपने परिवार को निकालकर किसी सुरक्षित स्थान पर ले जा सकता हूँ। पूरी तलाशी के बाद पुलिस ने परिसर को कब्जे में ले लिया और बिल्डिंग की छत पर पुलिस तैनात हो गई।

ताहिर हुसैन लगातार कई तरह की बातें कर अपना बचाव कर रहा है। कभी वो कह रहा है कि वो घर पर था ही नहीं तो कभी वो कह रहा है कि वह दोबारा अपने घर की स्थिति देखने आया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -