Homeदेश-समाजपहले IRS अधिकारी के यहाँ था नौकर, काम छूटा तो बेटी का रेप-हत्या करके...

पहले IRS अधिकारी के यहाँ था नौकर, काम छूटा तो बेटी का रेप-हत्या करके भागा: जानिए कैसे 4 श्रेणी की सुरक्षा को चकमा देकर ली थी एंट्री, कितनी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा

दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद हत्या करने वाले नौकर राहुल ने 4 श्रेणी की सुरक्षा को चकमा दिया था। इससे पहले उसने राजस्थान मे दोस्त की बीवी के साथ भी दुष्कर्म किया था। आरोपित ने चालाकी से पूरी वारदात को अंजाम दिया, लेकिन छोटी-सी चूक के चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली की पॉश अमर कॉलोनी में इंडियन रेवन्यू सर्विस (IRS) अफसर की 22 साल की बेटी से रेप के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले 23 साल के आरोपित राहुल मीणा को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। जाँच में सामने आया है कि आरोपित पहले इस घर में नौकर के रूप में काम कर चुका था।

यही वजह है कि उसकों घर के हर कोने के बारे में जानकारी थी, इसीलिए वह उच्चाधिकारी के घर में चार श्रेणी की सुरक्षा को पार कर घर में घुसा और उनकी बेटी के साथ रेप किया। बाद में हत्या कर दी।

घर में 4 श्रेणी की सुरक्षा, फिर भी कैसे घुसा आरोपित नौकर?

जिस घर में घटना हुई, वह किसी आम इंसान का घर नहीं था बल्कि वह IRS अफसर का था। जहाँ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। हर फ्लोर और लिफ्ट पर लॉक लगे थे और पूरे परिसर में CCTV निगरानी थी। पीड़िता तक पहुँचने के लिए कम से कम चार लॉक खोलने पड़ते, जिनमें तीन में पासकोड लगा था। पुलिस को शक है कि राहुल को इन पासकोड की पहले से जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि स्पेयर चाबियाँ कहाँ रखी जाती हैं।

इसी जानकारी के आधार पर वह घर में बड़ी आसानी से घुसा और किसी को शक भी नहीं हुआ। CCTV फुटेज के अनुसार आरोपित नौकर सुबह करीब 6 बजकर 28 मिनट पर पीले रंग की शर्ट और काले पैंट में सोसायटी के भीतर आता दिख रहा है, जबकि करीब एक घंटे बाद वह बदले हुए कपड़ों में बाहर निकलता नजर आ रहा है। पुलिस का मानना है कि उसने वारदात के बाद कपड़े बदलकर भागने की कोशिश की।

नौकर ने पहले रेप किया, फिर हत्या कर हुआ फरार

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी। सुबह के समय उसके माता-पिता जिम गए हुए थे, जब वह 2 घंटे बाद 8 बजे लौटे तो बेटी को खून से लथपथ हालत में देखा। शुरुआती जाँच में सामने आया कि आरोपित नौकर राहुल ने पहले पीड़िता के साथ रेप किया और फिर मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के कपड़े भी फटे हुए थे। हालाँकि, फिलहाल पीड़िता की मेडिकल जाँच सामने नहीं आई है।

घटनास्थल पर सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे लूटपाट की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कुछ सामान बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण कर्ज में डूबा हुआ था, जिसके चलते उसने इश वारदात को अंजाम दिया।

IRS अफसर की बेटी से पहले अलवर में महिला से किया रेप

जाँच में यह भी सामने आया है कि आरोपित राहुल ने दिल्ली आने से कुछ घंटे पहले राजस्थान के अलवर में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि घटना से पहले राहुल ने उन्हें तीन मोबाइल फोन दिए थे, जिन्हें उसने एक स्थानीय दुकान पर बेच दिया था।

पुलिस ने उन तीनों फोन को दुकान से बरामद कर लिया। इनमें से एक फोन राहुल का था। अपने सभी फोन बेचने के बाद फरार राहुल ने एक मोबाइल भी चोरी किया था।
स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बताया कि राहुल मंगलवार (21 अप्रैल 2026) को अपने एक दोस्त के साथ राजस्थान के अलवर में एक शादी में गया था।

शादी के दौरान उसने दोस्त से कहा कि उसे जरूरी पारिवारिक काम के लिए जाना है। इसके बाद वह दोस्त के घर वापस गया, जहाँ उसने दोस्त की पत्नी के साथ रेप किया और जाते समय चार्जिंग पर लगा एक डूअल सिम मोबाइल फोन भी चुरा लिया।

जाँच में सामने आया कि राहुल ने चोरी किए गए फोन के एक सिम की कॉलिंग सर्विस बंद कर दी थी, लेकिन दूसरे सिम के जरिए इंटरनेट चला रहा था। पुलिस ने दोनों सिम कार्ड्स के इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड निकाले, जिससे पता चला कि वह WiFi नेटवर्क के जरिए इंटरनेट इस्तेमाल कर रहा था।

आरोपित राहुल की कैसे हुई गिरफ्तारी?

रिकॉर्ड्स से यह भी पता चला कि वह गुरुग्राम में रहने वाले अपने किसी भाई से लगातार संपर्क में था, लेकिन कॉल की बजाय इंस्टाग्राम मैसेंजर के जरिए बात कर रहा था। यही सावधानी आखिरकार उसकी गिरफ्तारी की वजह बनी। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने पहले उसके भाई को हिरासत में लिया और फिर तकनीकी सर्विलांस के जरिए राहुल की लोकेशन ट्रेस की।

वह द्वारका के एक होटल में सुबह 10 बजे से रुका हुआ था। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन सुबह साउथ दिल्ली आने के लिए राहुल ने राजगढ़ के एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस के रूप में इस्तेमाल होने वाली ईको वैन को किराए पर लिया था।

दिल्ली पहुँचने के बाद उसने ड्राइवर से घर ढूँढने के बहाने गाड़ी रुकवाई और बिना किराया दिए वहाँ से निकल गया। इसके बाद वह पैदल पीड़िता के घर तक पहुँचा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

इंडिया टुडे की जिस खबर को पढ़ लहालोट हो रही थी मोहम्मद जुबैर एंड वामपंथी गैंग, वो निकली फर्जी: UP में 5 दिन में...

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर इंडिया टुडे ने फर्जी खबर चलाई कि इससे 8,056 लोगों की मौत हो गई। इस खबर पर वामपंथी गैंग सरकार पर सवाल उठाने लगी। जानें पूरी सच्चाई क्या है?

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।
- विज्ञापन -