Homeदेश-समाजदिल्ली: पैरोल पर बाहर आई गैंगस्टर की गर्भवती पत्नी शाइना को वसीम ने गोलियों...

दिल्ली: पैरोल पर बाहर आई गैंगस्टर की गर्भवती पत्नी शाइना को वसीम ने गोलियों से भूना, साली के साथ थे प्रेम संबंध

पुलिस ने बताया कि मृत महिला का नाम शाइना है, वो 8 महीने की गर्भवती थी। एक साल पहले ही वसीम नाम के युवक से उसकी शादी हुई थी। वसीम के शाइना की सगी बहन से भी प्रेम संबंध थे। जेल से बाहर आने के बाद वसीम ने शाइना से मुलाकात भी नहीं की, इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। इसको लेकर आज वसीम ने शाइना की हत्या कर दी।

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मंगलवार (27 अप्रैल 2021) को दिन दहाड़े एक गर्भवती महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि शफात नाम के गैंगस्टर की पत्नी और नौकर को गोली मारी गई है।

पुलिस ने बताया कि मृत महिला का नाम शाइना है, वो 8 महीने की गर्भवती थी। एक साल पहले ही वसीम नाम के युवक से उसकी शादी हुई थी। वसीम के शाइना की सगी बहन से भी प्रेम संबंध थे। जेल से बाहर आने के बाद वसीम ने शाइना से मुलाकात भी नहीं की, इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। इसको लेकर आज वसीम ने शाइना की हत्या कर दी। पुलिस ने वसीम को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग किया गया हथियार भी जब्त कर लिया है। घटना में रेहाना की भूमिका भी संदेह के घेरे में है

दरअसल, घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है। इसका वीडियो टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार राज शेखर झा ने ट्विटर पर शेयर किया है। राज शेखर झा ने बताया कि शाइना की पहली शादी शफात नाम के एक गैंगस्टर से हुई थी। एक साल पहले ही उसने वसीम से शादी की थी। वसीम शाइना का तीसरा पति है।

बताया जा रहा है कि शाइना एनडीपीएस एक्ट (ड्रग्स के मामले में) के तहत पकड़ी गई और उसे जेल भेज दिया गया था। इस दौरान वसीम की दोस्ती शाइना की बड़ी बहन के साथ हो गई और और दोनों साथ में रहने लगे थे। बेल मिलने के बाद जब शाइना जेल से छूट कर बाहर आई तो वसीम उससे मिलने नहीं आया। शाइना को वसीम और उसकी बहन के रिश्ते के बारे में भी पता लग गया था।

इसी बात पर शाइना और वसीम का झगड़ा हुआ था। मंगलवार की सुबह निजामुद्दीन इलाके में दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। तभी अचानक से वसीम ने पिस्टल निकाली और एक के बाद एक चार गोली कुर्सी पर बैठी अपनी गर्भवती पत्नी को मार दी। वसीम ने साथ में खड़े एक शख्स को भी एक गोली मार दी, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

गोली लगने से शाइना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके नौकर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शाइना दो दिन पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आई थी। गर्भवती होने की वजह से ही उसे बेल मिली थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -