Homeदेश-समाजपश्चिम बंगाल में दुर्गा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर बम से हमला, कई...

पश्चिम बंगाल में दुर्गा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर बम से हमला, कई घायल, पुलिस ने कहा – ‘हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं’

एसीपी (पूर्व) ध्रुबज्योति मुखर्जी का कहना है कि इस हमले में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से श्रद्धालुओं पर बमबारी करने की घटना सामने आई है। शनिवार (16 अक्टूबर 2021) की रात दुर्गा विसर्जन कर घर लौट रही भीड़ पर कुछ बदमाशों ने देसी बम से हमला कर दिया। उन अज्ञात बदमाशों ने लोगों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

इस घटना के बाद से आप-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह हमला उस वक्त हुआ जब दुर्गापुर के अन्नपूर्णा इलाके में लोग दुर्गा विसर्जन करके लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि हमलावर हमला करके मौके से फरार हो गए। इस दौरान मारपीट करने से कई लोग जख्मी हो गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों की भीड़ को हटाकर मामला शांत किया और घायलों को अस्पताल भेजा।

एसीपी (पूर्व) ध्रुबज्योति मुखर्जी का कहना है कि इस हमले में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सभी फरार हैं। उनकी पहचान करने के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 के बाद से लगातार हिंसा जारी है। असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन वहाँ हिंसा को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग बेहद डरे हुए हैं। ममता बनर्जी की सरकार में चुनाव के बाद हिंसा और पुलिस-प्रशासन के गिरते स्तर पर सोशल मीडिया से लेकर कोर्ट तक में आवाज उठी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -