Wednesday, June 11, 2025
Homeदेश-समाजकर्नाटक के वाल्मीकि फंड घोटाला मामले में कॉन्ग्रेस नेताओं पर ED के छापे, 1...

कर्नाटक के वाल्मीकि फंड घोटाला मामले में कॉन्ग्रेस नेताओं पर ED के छापे, 1 MP-3 MLA के यहाँ हो रही तलाश: ST कल्याण का पैसा हुआ था लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल

ED की टीमों ने 8 ठिकानों पर छापे मारे हैं। ED की कार्रवाई कॉन्ग्रेस सांसद ई तुकाराम, विधायक नारा भारत रेड्डी, विधायक जीएन गणेश और विधायक बी नागेन्द्र के ठिकानों पर हुई है। बी नागेन्द्र की ही मंत्री की कुर्सी इस मामले में गई थी।

कर्नाटक में कॉन्ग्रेस के एक सांसद और 3 विधायकों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापे मारे हैं। यह कार्रवाई वाल्मीकि फंड घोटाला मामले में हुई है। ED की यह कार्रवाई कर्नाटक के बेल्लारी जिले में हुई है। वाल्मीकि घोटाला मामले में कॉन्ग्रेस के एक मंत्री की कुर्सी जा चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार (11 जून, 2025) को ED की टीमों ने 8 ठिकानों पर छापे मारे हैं। ED की कार्रवाई कॉन्ग्रेस सांसद ई तुकाराम, विधायक नारा भारत रेड्डी, विधायक जीएन गणेश और विधायक बी नागेन्द्र के ठिकानों पर हुई है। बी नागेन्द्र की ही मंत्री की कुर्सी इस मामले में गई थी।

इससे पहले भी एजेंसी इस मामले में छापेमारी कर चुकी है। वर्तमान कार्रवाई PMLA कानून के तहत की जा रही है, ऐसा रिपोर्ट्स में बताया गया है। इस कार्रवाई में क्या बरामदगी और पूछताछ भी हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

यह मामला कर्नाटक में दलित और जनजातीय युवाओं के विकास के लिए बनाए गए KMVSTDC में करोड़ों की गड़बड़ी से जुड़ा हुआ है। ED ने इस मामले में चार्जशीट दायर की थी।

क्या है वाल्मीकि फंड घोटाला?

कर्नाटक सरकार KMVSTDC प्रदेश की जनजातीय जनता के कल्याण के लिए चलाती है। इसके अंतर्गत जनजातीय जनसंख्या के लिए रोजगार समेत विशेष योजनाएँ लाई जाती हैं। कर्नाटक सरकार इसके लिए अलग से बजट देती है। इसी महर्षि वाल्मीकि फंड में घोटाले की बात सामने आई थी।

यह पूरा मामला एक आत्महत्या से चालू हुआ था। मई, 2024 में इसी निगम से जुड़े एक 48 वर्षीय कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के बाद एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके उच्चाधिकारियों ने उस पर इस बात के लिए दबाव बनाया था कि वह निगम के खातों से पैसा ट्रांसफर करे।

उसने आरोप लगाया था कि यह काम निगम का पैसा हड़पने के लिए किया गया था। उसका आरोप था कि यह काम एक मंत्री के मौखिक आदेशों के आधार पर किया गया था। उसने अपने विभाग के अलावा यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए थे। इसके बाद पूरे प्रदेश में हंगामा मच गया था।

आत्महत्या करने वाले कर्मचारी चंद्रशेखर ने सुसाइड नोट में बताया था कि उसे उच्चाधिकारियों ने इस बात के लिए निर्देशित किया था कि वह निगम के एक खाते से दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिए पत्र लिखे। यह पैसा यूनियन बैंक के वसंत नगर ब्रांच से एमजी रोड ब्रांच में डाला जाना था।

इसी के तहत वाल्मीकि निगम के खातों से निकाला गया पैसा इसके बाद अन्य खातों में भेज दिया गया। इस पूरे खेल में ₹187 करोड़ का लेनदेन हुआ। इसमें से लगभग ₹88 करोड़ अवैध खातों में भेजा गया। जब यह मामला खुला तो चंद्रशेखर डर गया और उसने आत्महत्या कर ली।

यह पूरा मामला सामने आने के बाद कई बैंक कर्मचारियों समेत KMVSTDC के कई कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। इसके बाद उन्हें इस्तीफ़ा देना पड़ा था। इस मामले में अब ED जाँच चल रही है। इस मामले में 25 लोगों को आरोपित बनाया गया था।

ED ने इस मामले में दायर चार्जशीट में बताया था कि बेल्लारी लोकसभा में लगभग 7 लाख वोटरों को इस फंड में घोटाले के पैसे से रिश्वत दी गई। यह रिश्वत उन्हें कॉन्ग्रेस को वोट देने के लिए दी गई। यह पैसा बी नागेन्द्र ने महर्षि वाल्मीकि जनजातीय विकास निगम में घोटाला करके जुटाया था।

बेल्लारी में ₹14 करोड़ की रिश्वत

ED ने बताया था कि बेल्लारी में 7 लाख वोटरों को लगभग ₹200 की रिश्वत दी गई। ED ने कहा था कि घोटाले के पैसे से चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की गई। ED ने यह खुलासा बी नागेन्द्र के पूर्व निजी सचिव विजय गौड़ा के फोन की जाँच के बाद किया था। उसमें बेल्लारी में पैसा खर्च होने के सबूत मिले थे।

ED ने आरोप लगाया था कि बी नागेन्द्र के पास इस घोटाले का अधिकांश पैसा आया। ED को विजय गौड़ा ने बताया था कि उसने घोटाले का यह पैसा नागेन्द्र के कहने पर कई लोगों में बाँटा जो कॉन्ग्रेस से जुड़े हुए थे। यहाँ कॉन्ग्रेस के उम्मीदवार ई तुकाराम के लिए घोटाले का पैसा उपयोग किया गया।

यह भी आरोप ED ने लगाया था कि बूथ पर काम करने वाले कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं को ₹10000 इस घोटाले के पैसे से दिए गए। नागेन्द्र के घोटाले का यह पैसा बंटवाने में कॉन्ग्रेस के विधायकों ने भी सक्रिय रोल निभाया, यह भी ED ने बताया था। जाँच एजेंसी बताया था कि घोटाले में से लगभग ₹15 करोड़ का इस्तेमाल चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया गया।

ED के पास पैसे से लेनदेन की फोटो भी मौजूद हैं। चार्जशीट में यह भी कहा गया था कि बी नागेन्द्र ने इन आरोपों पर कोई साफ़ जवाब नहीं दिया है। बी नागेन्द्र ने बचने के लिए तीन आईफोन तोड़े हैं। ED ने यह भी आरोप लगाए हैं कि बी नागेन्द्र ने जब पैसों की गड़बड़ी की तो इसे वित्त विभाग ने भी नहीं चेक किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न्यूज चैनल की एंकर शाजिया निसार के घर से मिले ₹34 लाख कैश, पत्रकार आदर्श झा भी गिरफ्तार: जानिए क्या है ₹65 करोड़ की...

पत्रकार शाजिया निसार और आदर्श झा को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने 'भारत 24' के सीईओ जगदीश चंद्रा से ₹65 करोड़ रंगदारी की माँग की थी।

क्या है ब्रिगेड 313? पाकिस्तान में अल-कायदा की आतंकी शाखा जिसे इस्लामाबाद नहीं चाहता कि आप जानें: सवाल सुन पीपीपी नेता शेरी रहमान की...

पाकिस्तान में अलकायदा से जुड़ा 'ब्रिगेड 313' पर पीपीपी सीनेटर की बोलती बंद हो गई। इस संगठन को पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त है।
- विज्ञापन -