Homeदेश-समाजबलात्कार, धर्मांतरण, गर्भपात... फरीदाबाद में हिंदू लड़की के साथ लव जिहाद, वीर बनकर आरिफ...

बलात्कार, धर्मांतरण, गर्भपात… फरीदाबाद में हिंदू लड़की के साथ लव जिहाद, वीर बनकर आरिफ ने फँसाया, रिश्तेदारों से गैंगरेप करवाया

हरियाणा के फरीदाबाद से लव जिहाद का मामला आया है। वहाँ एक नाबालिग हिंदू लड़की को झूठी पहचान बताकर आरिफ ने प्रेम के जाल में फँसाया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ एक साल तक रेप करता रहा। बाद में उसका धर्मांतरण कराकर उससे जबरन निकाह भी किया।

हरियाणा के फरीदाबाद से लव जिहाद का मामला आया है। वहाँ एक नाबालिग हिंदू लड़की को झूठी पहचान बताकर आरिफ ने प्रेम के जाल में फँसाया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ एक साल तक रेप करता रहा। जब लड़की बालिग हो गई तब उसने उसका धर्मांतरण करवाकर जबरन निकाह कर लिया। इसके बाद आरिफ ने अपने भाई-अब्बा सबसे उसका रेप कराया। एक समय आया जब उसके साथ गैंगरेप भी हुआ।

पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में बताया। पीड़िता ने कहा कि वीर बनकर आरिफ ने उसे फंसाया था। तब वो नाबालिग थी, इसलिए काफी दिनों तक वो वीर बनकर उसके साथ संबंध बनाए रखा। पीड़िता ने कहा कि इसी दौरान उसका रेप किया गया जिसकी वीडियो भी बनाई। बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वो ब्लैकमेल करने लगा।

लड़की का कहना है कि जितना समय वो आरिफ के साथ रही उस बीच वो कई बार गर्भवती हुई लेकिन आरोपियों ने उसका गर्भपात करवा दिया। एक 6 माह की बेटी को भी इन लोगों ने मारा। इसके बाद वो पीड़िता को मनाली ले जाकर पहाड़ से धक्का देने का प्लान बनाने लगे। हालाँकि इसी बीच किसी तरह लड़की ने घरवालों को संपर्क किया और उन्हें सारी आपबीती बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। शिकायत में लड़की ने बताया कि आरिफ के ऊपर और भी मामले दर्ज हैं।

लड़की की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अपने स्तर पर मामले की तहकीकात कर रही है। आरिफ के बारे में पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले आरिफ के ऊपर किन मामलों में केस है। सेक्टर 16 महिला थाना एसएचओ इंदुबाला का कहना है कि मामले में धर्म परिवर्तन से लेकर गैंगरेप तक की संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ है। 14 लोग लड़की की शिकायत में आरोपित बनाए गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

FIFA World Cup 2026: जर्मनी की जीत खबर थी, कुराकाओ का जश्न ‘कहानी’

यह फीफा विश्व कप अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन मैदान पर जो कहानियाँ जन्म ले रही हैं, वे बता रही हैं कि फुटबॉल सिर्फ़ एक खेल नहीं है।

ED की शिकायत के बाद ‘द टिमोथी इनिशिएटिव’ पर कसा शिकंजा, जानिए FIR की डिटेल: विदेशी फंडिंग से चल रहा था ईसाई धर्मांतरण, बनाए...

ED की शिकायत पर अमेरिकी ईसाई संगठन TTI पर FIR दर्ज। विदेशी फंडिंग को भारत में लाकर इस्तेमाल करने और फेमा के उल्लंघन का आरोप।
- विज्ञापन -