Homeफ़ैक्ट चेकटिकरी बॉर्डर पर ज़िंदा जलाने वाला आरोपित गिरफ्तार: कबूल किया ‘किसान आंदोलन’ पर झगड़े...

टिकरी बॉर्डर पर ज़िंदा जलाने वाला आरोपित गिरफ्तार: कबूल किया ‘किसान आंदोलन’ पर झगड़े के बाद हत्या की साजिश वाली बात

पूछताछ में मुख्य आरोपित ने बताया है कि मृतक भी अक्सर अन्य किसानों के साथ बैठ कर शराब का सेवन करता था। बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 थाना प्रभारी जय भगवान ने जानकारी दी है कि मुकेश के साथ 3 अन्य किसान प्रदर्शनकारियों ने बैठ कर शराब पी थी।

टिकरी सीमा पर ‘किसान आंदोलन’ में एक किसान को ज़िंदा जला कर मार डालने की वारदात में मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के रायचंद गाँव का निवासी है। कृष्ण नाम के आरोपित के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है कि उसे अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। आरोपित करीब 10 दिनों से टिकरी बॉर्डर पर ‘किसान आंदोलन’ में डेरा जमाए हुए था।

पूछताछ में मुख्य आरोपित ने बताया है कि मृतक भी अक्सर अन्य किसानों के साथ बैठ कर शराब का सेवन करता था। बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 थाना प्रभारी जय भगवान ने जानकारी दी है कि मुकेश के साथ 3 अन्य किसान प्रदर्शनकारियों ने बैठ कर शराब पी थी। इसी दौरान मृतक ने ‘किसान आंदोलन’ को लेकर कुछ गलत शब्दों का प्रयोग किया। फिर आरोपित गुस्सा गए और उन्होंने मिल कर मुकेश की हत्या की साजिश रची।

अन्य आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। कृष्ण को रिमांड पर लिया जाएगा। इस घटना के सम्बन्ध में अभी और भी सबूत जुटाए जाने हैं। घटनास्थल के नजदीक ही एक पेट्रोल पंप है, जहाँ से CCTV फुटेज जुटाने की तैयारी में पुलिस लगी हुई है। पेट्रोल पंप वालों का कहना है कि सीसीटीवी खराब है, लेकिन पुलिस तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से डेटा जुटाने की कोशिश करेगी। मुकेश ने मरने से पहले हॉस्पिटल में बयान दिया था।

उस वीडियो की जाँच के बाद उसे भी सबूत के रूप में तैयार किया गया है। बता दें कि मुकेश के ऊपर तेल छिड़क कर आग लगा दी गई थी। गंभीर रूप से झुलसे मुकेश की कुछ घंटों बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आंदोलन में ‘शहीद’ होने का नाम देकर कसार निवासी मुकेश पर तेल छिड़का गया और फिर आग लगाई गई। इससे पहले उसे शराब भी पिलाई गई थी। किसान संगठनों ने एक अस्पष्ट वीडियो जारी कर अपना बचाव किया।

एक अन्य वीडियो में  मुकेश अस्पताल में इलाज के दौरान अपनी मृत्यु से पहले बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो ऑपइंडिया द्वारा एक्सेस किया गया। ऑपइंडिया द्वारा एक्सेस किए गए इस वीडियो में, मुकेश को अपने हमलावरों की पहचान करते हुए स्पष्ट रूप से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि टिकरी सीमा पर मौजूद किसानों ने उसे आग लगा दी। इस वीडियो में मुकेश साफ-साफ कह रहे हैं कि टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने खासकर सफेद कुर्ते में एक शख्स ने उन्हें आग लगा दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल नगर पालिका भर्ती घोटाले में TMC MLA मदन मित्रा के ठिकानों पर ED की छापेमारी, ₹200 करोड़ का हुआ खेल: जानें- इस संगठित...

शिक्षक भर्ती जाँच से खुला नगर पालिका भर्ती घोटाले का राज। 1814 संदिग्ध नियुक्तियों के बीच मदन मित्रा समेत कई बड़े नाम जाँच के घेरे में है।

फीफा विश्व कप 2026 में पुलिसिच की कप्तानी और बालोगन के दमदार गोलों से USA ने पैराग्वे को 4-1 से रौंदा, अब ब्राजील Vs...

विश्व कप का आगाज़ सही मायनों में चुका है। पिछले चार वर्षों से जो धरा बारूद के ढर्रे पर बैठी हुई है उसे फिर मुस्कुराने की वजह मिल गई है।
- विज्ञापन -