Homeदेश-समाजबेटे अनस ने करवाई थी पूर्व BSP विधायक हाजी अलीम की हत्या, माँ के...

बेटे अनस ने करवाई थी पूर्व BSP विधायक हाजी अलीम की हत्या, माँ के मर्डर में बेल पर था जेल से बाहर

हाजी अलीम के शव के साथ पुलिस ने पिस्टल भी बरामद किया था। इससे दो गोलियॉं चली थी। एक गोली दीवार और दूसरी उनकी कनपटी को पार करते हुए निकल गई थी। दो बार बुलंदशहर की सदर सीट से विधायक रहे अलीम की मौत को शुरुआत में सब आत्महत्या बता रहे थे।

बीएसपी के पूर्व विधायक हाजी अलीम की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। सीबीसीआईडी ने उनके बेटे अनस को इस मामले में गिरफ्तार किया है। अपनी सौतेली मॉं की हत्या का भी आरोपित अनस इन दिनों जमानत पर है। अनस को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया जहॉं से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हाजी अलीम 9 अक्टूबर 2018 की रात अपने कमरे में मृत मिले थे। पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद किया था। इससे दो गोलियॉं चली थी। एक गोली दीवार और दूसरी उनकी कनपटी को पार करते हुए निकल गई थी। दो बार बुलंदशहर की सदर सीट से विधायक रहे अलीम की मौत को शुरुआत में सब आत्महत्या बता रहे थे।

हालाँकि हाजी अलीम के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी युनूस ने इसे हत्या बताते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अपनी जाँच के इसे आत्महत्या माना और केस बंद कर दिया। हाजी युनूस पुलिस का जाँच को कोर्ट में चुनौती दी। इसके बाद हाई कोर्ट के आदेश पर मामले की जाँच सीबीसीआईडी को सौंपी गई। इसके करीब डेढ़ साल बाद सीबीसीआईडी ने बीते दिन गुरुवार को मेरठ से अनस को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद अनस काफी भड़का हुआ दिखाई पड़ रहा था। अपनी खीझ उतारते हुए मीडिया के कैमरे पर भी कई बार हाथ मारा।

मीडिया रिपोर्टों में सीबीसीआईडी एसपी मोहिनी पाठक के हवाले से बताया गया है पारिवारिक विवाद में अनस ने अपने पिता की हत्या कराई थी। हत्या में दो और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अनस अपनी सौतेली माँ का भी 2013 में दिल्ली में मर्डर करने का आरोपित है। इसमें उसका सगा भाई दानिश भी शामिल था। इस मामले में दोनो भाई जेल में बंद थे। तिहाड़ जेल में बंद रहा अनस इन दिनों जमानत पर था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -