Homeदेश-समाजत्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब के घर में पूजा से पहले इस्लामी कट्टरपंथियों...

त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब के घर में पूजा से पहले इस्लामी कट्टरपंथियों और CPIM के गुंडों ने लगाई आग, पुजारियों पर हमला: BJP की शिकायत, जाँच शुरू

त्रिपुरा के गोमती जिले के जामजुरी के राजधानगर स्थित बिप्लब देब के घर पर पुजारी उनके पिता पुण्यतिथि पर पूजा के लिए आए थे। मगर गुंडों ने उन पुजारियों पर भी हमला किया और उनके वाहन भी तोड़े। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन पुजारियों को बचाया जिसके बाद गुंडे वहाँ से भाग निकलने में सफल हुए।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव के पुस्तैनी घर में 3 जनवरी 2023 को आग लगा दी गई। घटना को अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि ये हमलावर मुस्लिम समुदाय के थे जिन्होंने पहले घर पर हमला किया और बाद में खिड़कियाँ तोड़कर उनमें आग लगा दी। इस दौरान वहाँ खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त किए गए।

पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके अपनी जाँच शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ये सब कम्युनिस्ट पार्टी के गुंडों ने किया है। घटना गोमती जिले के उदयपुर के जामजुरी इलाके की है।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस हमले की साजिश देब के घर पर पिता (हीरूधन) की याद में होनी वाली सालाना पूजा के बीच रची गई। 4 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि है। ऐसे समय में देब के घर पर हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार लेकर हमला किया। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई वहाँ मौजूद नहीं था जिसकी वजह से किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ।

एएनआई की खबर के अनुसार, त्रिपुरा के गोमती जिले के जामजुरी के राजधानगर स्थित बिप्लब देब के घर पर पुजारी उनके पिता पुण्यतिथि पर पूजा के लिए आए थे। मगर गुंडों ने उन पुजारियों पर भी हमला किया और उनके वाहन भी तोड़े। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन पुजारियों को बचाया जिसके बाद गुंडे वहाँ से भाग निकलने में सफल हुए।

कथिततौर पर इन लोगों के फरार होने के बाद प्रदर्शन हुआ और प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की दुकानों को चिह्नित कर उसमें तोड़उोड़ की।

घटना का पता चलने के बाद सब डिविजनल ऑफिसर निरुपमा देबरामा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय ने मामले की तहकीकात शुरू की। वहीं सोशल मीडिया पर बिप्लब देब के जलते घर की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। वीडियो में घर के चारों ओर आग को जलते देखा जा सकता है। लोगों ने जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग की है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -