Homeदेश-समाजदिल्ली में फिर गोलीबारी और पत्थरबाजी, 9 की मौत: दंगाइयों के बचाव में लिबरल...

दिल्ली में फिर गोलीबारी और पत्थरबाजी, 9 की मौत: दंगाइयों के बचाव में लिबरल गैंग सक्रिय

कुछ लोग पुलिस की तैनाती को दिखाकर समुदाय विशेष को पीड़ित के तौर पर पेश कर रहे हैं। विडियो बना कर दावा कर रहे हैं कि पुलिस बजरंग दल वालों के साथ उन्हें मारने आई है। ट्विटर सेलेब्रिटियों द्वारा ऐसे वीडियो को ख़ूब प्रसारित किया जा रहा है।

दिल्ली में दंगाई एक बार फिर से अपने खतरनाक मंसूबों के साथ निकल पड़े हैं। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के कर्दमपुरी में हिंसा भड़क गई है। वहाँ गोलीबारी भी हुई है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही अर्धसैनिक बलों को वहाँ के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं खजूरी ख़ास क्षेत्र में पत्थरबाजी फिर से तेज़ हो गई है। करावल नगर की तरफ़ जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। खजूरी ख़ास में लगातार तीसरे दिन हिंसा भड़की है और वहाँ पुलिस की उपस्थिति भी नगण्य है, जिससे दंगाई खुलेआम तांडव कर रहे हैं। वहाँ कई घरों को जलाए जाने की ख़बरें भी आ रही हैं

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक पत्रकार को भी गोली मारने की ख़बर आई है। अभी इस बारे में और सूचना आनी बाकी है। वहीं शाहीन बाग़ के उपद्रवियों ने शांति बनाए रखने की अपील की है। इन्हीं उपद्रवियों का आधिकारिक सोशल मीडिया पेज झूठे अफवाह फैला रहा था। सोमवार की रात भजनपुरा-यमुना विहार में दंगाइयों ने हिंसा की एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दिया। एनडीटीवी की पत्रकार निधि राजदान ने दावा किया है कि टीवी चैनल के दो पत्रकारों की पिटाई की गई है।

वहीं सोशल मीडिया के लिबरल गिरोह ने दंगाइयों के बचाव का सिलसिला तेज़ कर दिया है। पुलिस किसी पत्थरबाज को शिकंजे में ले रही है, तब उसकी फोटो को वायरल कर के उसे 2002 के गुजरात दंगे से जोर कर दिखाया जा रहा है। वहीं दंगाइयों द्वारा मार डालें गए हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल और हॉस्पिटल में भर्ती डीसीपी अमित शर्मा को लेकर गिरोह विशेष लगातार चुप्पी साधे हुए है। अब तक कुल 9 लोगों के मारे जाने की ख़बर है।

कुछ लोग पुलिस की तैनाती को दिखाकर समुदाय विशेष को पीड़ित के तौर पर पेश कर रहे हैं। विडियो बना कर दावा कर रहे हैं कि पुलिस बजरंग दल वालों के साथ उन्हें मारने आई है। ट्विटर सेलेब्रिटियों द्वारा ऐसे वीडियो को ख़ूब प्रसारित किया जा रहा है।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा कि सभी क्षेत्रों में शांति समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के 5 मेट्रो स्टेशन मंगलवार को भी दिन भर बंद रहे। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास टायर जला डाला गया। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पत्थरबाजी के बाद एक विरोध-प्रदर्शन रैली निकाली गई। वहीं शाहदरा के घायल डीसीपी अमित शर्मा के बारे में ख़बर आई है कि उनकी हालत अब ख़तरे से बाहर है। वो फ़िलहाल हॉस्पिटल में रहेंगे।

दिल्ली और अलीगढ़ दंगों के जुड़ रहे तार, हिंसा भड़काने के पीछे PFI और भीम आर्मी का हाथ

‘अल्लाहु अकबर’ और ‘नारा-ए-तकबीर’ के नारों के बीच ब्रह्मपुरी में मुस्लिम भीड़ ने की हिंदू युवक की हत्या

दंगाइयों की गोली से ही हुई हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक में शीर्ष पर गुजरात, बंदरगाहों से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के विकास तक: पढ़ें कैसे ये राज्य बना निवेशकों की...

नीति आयोग के पहले निवेश अनुकूलता सूचकांक में गुजरात शीर्ष पर रहा। निवेशकों का भरोसा, मजबूत बुनियादी ढाँचा और स्थिर नीतियाँ इसकी वजह बने।

डोनाल्ड ट्रंप ने US के चुनावी सिस्टम में चीनी घुसपैठ के रखे सबूत: अब फिर से समझें न्यूजक्लिक केस, जो बताता है कि भारत...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोपनीय दस्तावेज जारी कर दावा किया है कि चीन ने अमेरिकी चुनाव प्रभावित करने और जो बाइडेन को जिताने की कोशिश की थी।
- विज्ञापन -