Friday, May 3, 2024
Homeदेश-समाजशौचालय बनाने आया था फुरकान अली, 'सुल्तान सिंह' बन कर दलित लड़की को ले...

शौचालय बनाने आया था फुरकान अली, ‘सुल्तान सिंह’ बन कर दलित लड़की को ले भागा: निकाह के डेढ़ साल बाद पिटाई कर घर से निकाला

आरोप है कि फ़ुरक़ान पीड़िता पर लगातार अत्याचार करता रहा। फुरकान ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल लिया। संभल से पीड़िता सीधे अपने घर आई। घर से वह परिजनों के साथ थाने पहुँची और फुरकान के खिलाफ FIR दर्ज करवाया। पुलिस ने 2 नवंबर 2023 को फुरकान को गिरफ्तार कर लिया। जरूरी कार्रवाई के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहाँ फुरकान अली नाम का एक राजमिस्त्री खुद को हिन्दू बताकर एक दलित लड़की को अपनी जाल में फँसाकर भगा ले गया। फुरकान के चंगुल में फँसी लड़की ने खुद को धोखे में रखकर निकाह करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार (2 नवम्बर 2023) को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र का है। यहाँ के एक गाँव में 2 साल पहले सरकारी निर्देश पर शौचालय का निर्माण हो रहा था। इसी में संभल का रहने वाला फुरकान अली राजमिस्त्री के तौर पर काम कर रहा था। इस दौरान वह एक दलित परिवार में शौचालय बना रहा था।

उसी दौरान फुरकान दलित लड़की के संपर्क में आया। फुरकान ने उसे अपना नाम सुल्तान सिंह और खुद को पीड़िता की ही बिरादरी का बताया था। कुछ समय बाद पीड़िता और फुरकान में फोन पर बातें होने लगीं। बताया जा रहा है कि थोड़े समय की बातचीत के बाद फुरकान ने सुल्तान बनकर पीड़िता को अपने जाल में पूरी तरह से फँसा लिया।

लगभग डेढ़ साल पहले फुरकान पीड़िता को अपने साथ संभल भगा ले गया। महिला के घर से जाने के बाद परिजनों ने काफी दिन तक उसकी तलाश की। हालाँकि, उसके नहीं मिलने पर वे थक हारकर बैठ गए। इधर मुरादाबाद में फुरकान ने पीड़िता से निकाह किया। जब महिला फुरकान के घर गई, तब उसे अपना निकाह किसी मुस्लिम से होने की जानकारी हुई।

आरोप है कि फ़ुरक़ान पीड़िता पर लगातार अत्याचार करता रहा। फुरकान ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल लिया। संभल से पीड़िता सीधे अपने घर आई। घर से वह परिजनों के साथ थाने पहुँची और फुरकान के खिलाफ FIR दर्ज करवाया। पुलिस ने 2 नवंबर 2023 को फुरकान को गिरफ्तार कर लिया। जरूरी कार्रवाई के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लोकसभा चुनाव के लिए जेल से बाहर आ सकते हैं अरविंद केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अंतरिम जमानत पर करेंगे विचार: 7 मई को...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर ये मामला लंबा चलता है, तो अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के लिए अंतरिम जमानत देने पर विचार किया जा सकता है।

तन पर भगवा, हाथों में रुद्राक्ष, हजारों की भीड़ में खड़ा एक साधु… EVM कैसे होता है हैक, PM मोदी ने बंगाल में फिर...

पीएम मोदी ने पूछा कि 'आप मेरे लिए प्रसाद लेकर आए हैं', इसके जवाब में साधु ने हाथ उठाकर अभिवादन किया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -