Homeदेश-समाजUP में नाबालिग किशोर के साथ गैंगरेप, वसीम व रहमान सहित 4 के ख़िलाफ़...

UP में नाबालिग किशोर के साथ गैंगरेप, वसीम व रहमान सहित 4 के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

"13 वर्षीय किशोर को गाँव के ही 4 युवक शनिवार की शाम आम का जलजीरा पिलाने के बहाने गाँव के बाहर स्थित एक बगीचे में ले गए। इसके बाद चारों आरोपितों ने उसके साथ कुकर्म किया और किसी को कुछ भी न बताने की धमकी भी दी....."

उत्तर प्रदेश में बलात्कार की घटनाएँ थमती नहीं नज़र आ रही हैं। अपराधियों का बोलबाला है। लड़कियाँ तो दूर की बात, अब बेख़ौफ़ दुष्कर्मी लड़कों तक को नहीं छोड़ रहे हैं। अब शाहजहाँपुर से गैंगरेप की नई घटना सामने आई है। ताज़ा मामले के अनुसार, शहर के पुवाया थानाक्षेत्र में एक नाबालिग किशोर के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। मामले में एक ही गाँव के 4 लोगों को आरोपित बनाया गया है। ये सभी जलजीरा पिलाने का प्रलोभन दे कर 13 वर्षीय किशोर को बगीचे में ले गए और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपितों के नाम है- वसीम, रहमान रवि और गुल्ली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों को धर-पकड़ के लिए प्रयास तेज़ कर दिया है। पुवाया के थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए कहा, “13 वर्षीय किशोर को गाँव के ही 4 युवक शनिवार की शाम आम का जलजीरा पिलाने के बहाने गाँव के बाहर स्थित एक बगीचे में ले गए। इसके बाद चारों आरोपितों ने उसके साथ कुकर्म किया और किसी को कुछ भी न बताने की धमकी भी दी। किशोर ने घर आकर परिजनों को घटना के बारे में बताया।“

सभी आरोपित घटना के बाद से फरार हैं। पीड़ित नाबालिग किशोर को मेडिकल जाँच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी आरोपितों ने बारी-बारी से किशोर के साथ बलात्कार किया था। परिजनों को जब पीड़ित नाबालिग ने अपनी आपबीती सुनाई, उसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -