Homeदेश-समाजएक हिंदू लड़की को बच्चा पैदा कर छोड़ा, दूसरे को गर्भवती किया, चौथी निकाह...

एक हिंदू लड़की को बच्चा पैदा कर छोड़ा, दूसरे को गर्भवती किया, चौथी निकाह के लिए नाबालिग को किया अगवा: पकड़ा गया लव जिहादी सलमान

जाँच में खुलासा हुआ है कि सलमान हर लड़की को अपना अलग-अलग नाम बताता था। छह साल पहले उसने एक हिंदू लड़की से शादी की, जिससे उसका एक बच्चा है। फिर उसने एक मुस्लिम लड़की से निकाह किया। तीसरी बार फिर उसने एक हिंदू लड़की को अपनी जाल में फँसाया और वह गर्भवती है।

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी बुधवार (25 जनवरी 2017) को एक नाबालिग हिंदू लड़की को निकाह के इरादे से किडनैप करने के आरोप में हुई है। पुलिस जाँच में खुलासा हुआ है कि सलमान इससे पहले भी दो हिंदू लड़कियों को फँसा चुका है। उसके लव जिहाद के किसी रैकेट से जुड़े होने का शक है।

रिपोर्ट के अनुसार 15 वर्षीय पीड़िता गाजियाबाद के गोविंदपुरी इलाके में रहती है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। 14 दिसंबर 2022 को वह दूध लेने डेयरी गई, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने कविनगर थाने में मामला दर्ज करवाया। अब उसे बरामद करते हुए पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार किया है। वह अमरोहा जिले के पंजू सराय गाँव का रहने वाला है।

गाजियाबाद के सिटी डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया, “सलमान एक कंसल्टेंसी एजेंसी का संचालक है। वह पीड़िता को अगवा कर काशीपुर, उधम सिंह नगर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जगहों पर ले गया था। वह लगातार लोकेशन बदल रहा था। अपहरण में उसका साथ हापुड़ निवासी मुहीद ने भी दिया था। मुहीद को 31 दिसंबर 2022 को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन वह सलमान के लोकेशन के बारे में नहीं बता पाया था।”

बकौल डीसीपी अपहरण के बाद सलमान नए नंबरों से अन्य लड़कियों के संपर्क में था। उसके पुराने नंबर की सीडीआर से कुछ लड़कियों के नंबर मिले। इनकी जाँच से उसकी लोकेशन ट्रेस हुई और फिर उसे गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 14 दिसंबर को सलमान उसे जबरन कार में बिठाकर ले गया था। रास्ते में मुहीद बाइक लेकर आया। फिर उसके साथ वह पीड़िता को लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया है कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जाँच में खुलासा हुआ है कि सलमान हर लड़की को अपना अलग-अलग नाम बताता था। छह साल पहले उसने एक हिंदू लड़की से शादी की, जिससे उसका एक बच्चा है। फिर उसने एक मुस्लिम लड़की से निकाह किया। तीसरी बार फिर उसने एक हिंदू लड़की को अपनी जाल में फँसाया और वह गर्भवती है।

पत्रकार सचिन गुप्ता ने ट्वीट कर कहा है, “ये है सलमान। 6 साल पहले हिन्दू लड़की से शादी की और उसे छोड़ दिया। फिर मुस्लिम लड़की से शादी की, उसे भी छोड़ दिया। फिर तीसरी युवती से मोहब्बत की और उसे भी छोड़ा, जो गर्भवती है। अब इसने चौथी नाबालिग हिन्दू लड़की फँसाई। उसे किडनैप करके उत्तराखंड ले गया। गाजियाबाद पुलिस ने धर दबोचा।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -