Homeदेश-समाज'भाई होता तो तू यहाँ बैठती' : बरेली के कंपनी गार्डन में हिंदू लड़के...

‘भाई होता तो तू यहाँ बैठती’ : बरेली के कंपनी गार्डन में हिंदू लड़के के साथ बैठी बुर्के वाली लड़की, इस्लामी कट्टरपंथी ने थप्पड़ मारे, वीडियो वायरल

वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ये बरेली के कपंनी गार्डन की है जहाँ बुर्का पहनी लड़की को एक लड़के के साथ बैठे देखा गया। इस्लामी कट्टरपंथी पहले लड़के को थप्पड़ मारते हैं। लड़की उन्हें रोकती है तो एक कट्टरपंथी उस लड़की को भी थप्पड़ मारते हैं।

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में इस्लामी कट्टरपंथियों का एक गुट एक हिंदू लड़के को मारते हुए इसलिए दिख रहा है क्योंकि वो बुर्का पहनी लड़की के साथ बैठा है। कट्टरपंथी उनसे बार-बार आधार कार्ड माँगते हैं और बीच में उन्हें थप्पड़ भी मारते हैं।

सोशल मीडिया पर साझा हो रही वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ये बरेली के कपंनी गार्डन की है जहाँ बुर्का पहनी लड़की को एक लड़के के साथ बैठे देखा गया। इस्लामी कट्टरपंथी पहले लड़के को थप्पड़ मारते हैं। लड़की उन्हें रोकती है तो एक कट्टरपंथी उस लड़की को भी थप्पड़ मारते हैं। आवाज सुनाई पड़ती है- हाथ पकड़ती है उसका और उसके बाद उसे झापड़ मारा जाता है।

लड़का स्थिति संभालने के लिए बताता भी है कि वो लड़की उसकी दीदी है, वहीं लड़की भी कहती है कि वो लड़का उसका भाई है, लेकिन कट्टरपंथी मानने को तैयार नहीं होते। वो सवाल करते हैं- “अगर ये भाई होता तो तू इसके साथ यहाँ आकर बैठती।”

इसके बाद लड़का बार-बार पुलिस को फोन करने की बात कहता है लेकिन सब उसे रोकते रहते हैं। आखिर में वो हिम्मत करके उठ जाता है और सवाल करता है कि आपने थप्पड़ क्यों मारा। लड़का अपने भैया को फोन मिलाता है और कहता है कि अगर वीडियो ही बनानी है तो वीडियो बनाना उसका भी अधिकार है वो भी वीडियो बनाएगा। इसके बाद उसे धक्का देकर बैठा दिया जाता है।

बता दें कि ये वीडियो कब की है ये तो अभी नहीं पता चल सकता है लेकिन इस Treeni नाम के अकॉउंट से वीडियो को शेयर करके पुलिस से कार्रवाई करने की माँग की जा रही है। वहीं बरेली पुलिस ने इस घटना के संबंध में अपने ट्वीट में बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, बरेली को जाँचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -