Homeदेश-समाजफंदे से लटका मिला 17 साल की हिन्दू लड़की का शव, शादाब पर 'लव...

फंदे से लटका मिला 17 साल की हिन्दू लड़की का शव, शादाब पर ‘लव जिहाद’ का आरोप: खून से दीवार पर लिखा – तुम्हारी ज़िंदगी से जा रही हूँ, खुश रहना

रात करीब 2 बजे जब लड़की के पिता किसी काम से नीचे आए तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। उसके दोस्त शादाब पर 'लव जिहाद' का आरोप लगा है।

उत्तराखंड में ‘लव जिहाद’ का मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ये सब इसके बावजूद हो रहा है, जब उत्तरकाशी से लेकर कई इलाकों में हिन्दू समाज सड़क पर है। अब राजधानी देहरादून में एक लड़की की लाश उसके घर में फंदे से लटकी हुई मिली है। घटना लक्षमण चौक इलाके की है। साथ ही कमरे की दीवार पर खून से ये लिखा हुआ मिला – “मैं तुम्हारी ज़िन्दगी से जा रही हूँ। तुम दोनों खुश रहना।” लड़की एक मुस्लिम युवक से प्यार में थी।

इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। लड़की नाबालिग थी। उसकी उम्र मात्र 17 साल थी। लड़की का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है, लेकिन ये लोग देहरादून कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित किराए के एक मकान में रहता था। सोमवार (12 जून, 2023) की रात पूरा परिवार गर्मी के कारण मकान की छत पर सो रहा था। लेकिन, लड़की बाद में कमरे में सोने चली गई।

रात करीब 2 बजे जब लड़की के पिता किसी काम से नीचे आए तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। उसके दोस्त शादाब पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगा है। उसकी सहेलियों ने पुलिस को बताया कि शादाब उन्हें भी फँसाने की कोशिश कर चुका था। उक्त मुस्लिम युवक पर पूरे परिवार के साथ मिल कर हिन्दू लड़कियों को फँसाने का काम करने का आरोप लगा है। ये लड़की उसके जाल में फँस गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स में परिजनों के हवाले से ये भी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि शादाब लड़की से मिलने घर पर आया हो। परिजन हत्या की आशंका भी जाहिर कर रहे हैं। परिजनों ने कहा कि लड़की से उनका कोई झगड़ा नहीं था, लेकिन उसका ब्रेनवॉश किया गया था। हिन्दू कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई है कि शादाब ने लड़की पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया होगा। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया है लेकिन जाँच के बाद पूरी बात सामने आने की बात कही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -