Homeदेश-समाजईशा ने पहले हिंदू लड़के से शादी की, फिर नवरात्रि में माँस खाने की...

ईशा ने पहले हिंदू लड़के से शादी की, फिर नवरात्रि में माँस खाने की करने लगी जिद्द: पति से झगड़े में सिर पर डंडा लगा और मर गई

आशु का आरोप है कि शादी बाद ईशा बेवजह उस से अक्सर लड़ाई किया करती थी। पुलिस का कहना है कि आशु के साथ रहते हुए ईशा ने नवरात्रि में माँस खाने की इच्छा जताई।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक पति द्वारा अपनी बीवी की हत्या किए जाने की खबर है। मृतका का नाम ईशा है जो इस्लाम मज़हब से थी। वहीं आरोपित का नाम आशू है जो हिन्दू है। दोनों ने 8 माह पहले लव मैरिज की थी। हत्या की वजह बीवी द्वारा नवरात्रि में अपने पति से माँस खाने की इच्छा जताना बताया जा रहा है। मृतका का शव शुक्रवार (31 मार्च 2023) को एक कुएँ से बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला शामली के बावरी थानाक्षेत्र का है। यहाँ के गाँव बंतीखेड़ा के निवासी आशु और थोड़ी दूर फतेहपुर की ईशा कॉलेज टाइम के दोस्त थे। दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और बाद में एक दूसरे को पसंद करने लगे। अलग-अलग धर्मों के होने के चलते दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। हालाँकि, अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाते हुए आशु और ईशा ने 8 माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद ईशा अपने मायके भी गई थी। बाद में वह वापस आशु के साथ रहने लगी।

आशु का आरोप है कि शादी बाद ईशा बेवजह उस से अक्सर लड़ाई किया करती थी। पुलिस का कहना है कि आशु के साथ रहते हुए ईशा ने नवरात्रि में माँस खाने की इच्छा जताई। आशु ने इस से साफ मना कर दिया। इसी बात को ले कर 29 मार्च 2023 को दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आशु ने ईशा के सिर पर डंडे से जोर से वार कर दिया। इस वार से ईशा की जान चली गई। ईशा की मौत के बाद आशु उसके शव को ठिकाने लगाने की जुगत में लग गया।

बताया जा रहा है कि 29 मार्च को ही आशु ने किसी तरह जंगल के एक कुएँ तक ईशा की लाश पहुँचाई और उसमें धकेल दिया। शव से बदबू आदि न आए और वह जल्दी गल जाए इसलिए आशु ने उसमें नमक आदि डाल दिया। बाद में आशु वहाँ से फरार हो गया। 2 दिनों बाद 31 मार्च को स्थानीय लोगों ने कुएँ में लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान ईशा के तौर पर की और मामले की जाँच में जुट गई। आख़िरकार पुलिस ने केस का खुलासा करते हुए आशु को गिरफ्तार कर लिया। आशु से पुलिस ने गद्दा और वारदात में प्रयोग हुआ डंडा भी बरामद कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -