Homeदेश-समाजमुकुल से 'प्यार' करती थी सायमा, लेकिन कलमा पढ़वाकर ही किया निकाह: अम्मी-अब्बू संग...

मुकुल से ‘प्यार’ करती थी सायमा, लेकिन कलमा पढ़वाकर ही किया निकाह: अम्मी-अब्बू संग मिल मुस्लिम बनवाया, 2 मौलाना भी पकड़े गए

पुलिस ने इस मामले में मुस्लिम युवती सायमा, उसकी माँ रुकसाना और पिता शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मदरसा के मौलाना कारी इरशाद और मुफ़्ती गुफरान को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा है कि मुकुल के धर्मांतरण में कानून का उल्लंघन हुआ है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से निकाह के लिए धर्मांतरण की शर्त रख दी। लड़की ने हिन्दू युवक को इस्लाम कबूल करने पर मजबूर कर दिया। उसका धर्मांतरण एक मस्जिद के मुफ़्ती और मदरसा संचालक ने मिलाकर करवा भी दिया। इसके बाद निकाह हुआ। जानकारी हिन्दू युवक के परिवार को हुई तो हंगामा मच गया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर अब मुस्लिम लड़की समेत 5 लोगों को जेल भेजा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धामपुर का युवक मुकुल लम्बे समय से एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। उसकी जान पहचान कुछ समय पहले सायमा नाम की एक मुस्लिम लड़की से हुई थी। मुकुल इस लड़की से शादी करना चाहता था। हालाँकि, सायमा ने शर्त लगा दी कि मुकुल को इस्लाम कबूल करना होगा, तभी वह उससे शादी करेगी। मुकुल को इस्लाम कबूल करवाने की इस साजिश में सायमा के माता-पिता भी शामिल हो गए। कुछ ही दिनों में मुकुल का ब्रेनवॉश भी हो गया।

इसके बाद मुकुल को इस्लाम कबूल करवाने के लिए राजी कर लिया गया। मुकुल को धामपुर के ही एक मदरसे में ले जाया गया। यहाँ मौजूद मौलाना ने उसे कलमा पढ़वाया। उसका नाम बदल कर माहिर अंसारी रख दिया गया। उसके मुस्लिम बनने के बाद एक मुफ़्ती ने उसका निकाह सायमा से करवा दिया। इस बीच यह खबर मुकुल के परिजनों को लग गई। उन्होंने इस पर हंगामा काट दिया। मुकुल के पिता ने यह सूचना पुलिस के साथ ही हिन्दू संगठनों को दी। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की और कार्रवाई चालू की।

पुलिस ने इस मामले में मुस्लिम युवती सायमा, उसकी अम्मी रुकसाना और अब्बू शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मदरसा के मौलाना कारी इरशाद और मुफ़्ती गुफरान को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा है कि मुकुल के धर्मांतरण में कानून का उल्लंघन हुआ है। ना इस विषय में प्रशासन को सूचना दी गई है और ना आपत्तियों को लेकर कोई नियम माने गए हैं। वहीं इस मामले के बीच धर्मांतरित युवक मुकुल सामने नहीं आ रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -