Homeदेश-समाजकायम मियाँ ने की 15 साल की नाबालिग बीवी की हत्या, खोपड़ी काट बैग...

कायम मियाँ ने की 15 साल की नाबालिग बीवी की हत्या, खोपड़ी काट बैग में भरी, शव के टुकड़े जंगल में फेंके: त्रिपुरा पुलिस ने पकड़ा

एसपी ने बताया, “पुलिस को अपराध की सूचना मिलने के चार घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। हम अपराध के मकसद के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है कि इस हत्याकांड में कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।”

उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा में कायम मियाँ नाम के एक शख्स ने अपनी नाबालिग बीवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े करके उसने बैग में भर दिए। पुलिस ने मृतका के कटे अंगों को दो बैगों से बरामद किए हैं। मृतका के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कायम मियाँ को गिरफ्तार कर लिया है।

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के मुस्लिमपारा इलाके में 15 साल की नाबालिग का निकाह 8 महीने पहले कायम मियाँ से हुई थी। नाबालिग पिछले शुक्रवार (28 अप्रैल 2023) से लापता थी। उसकी माँ की जब अपनी बेटी से बात नहीं हुई तो वह बेटी को देखने के लिए उसकी ससुराल मुस्लिमपारा इलाके में गई।

मृतका के छोटे भाई बापन मियाँ ने बताया कि माँ को वहाँ ना बहन नहीं मिली और ना ही उसका शौहर कायम मियाँ मिला। उसकी माँ ने घर में खून के धब्बे बिखरे पड़े देखे। इसके बाद वह वहीं रोना शुरू कर दी। महिला की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और मौके का मुआयना किया। इसके बाद वह कायम मियाँ की तलाश में जुट गई। प्रयास करने के बाद पुलिस ने कायम मियाँ को पकड़ लिया और उससे उसकी बीवी के बारे में पूछताछ की। कायम मियाँ ने बताया कि उसने गुरुवार (27 अप्रैल 2023) की रात को नाबालिग की हत्या कर दी थी।

पुलिस को उसने बताया कि नाबालिग की हत्या करने के बाद उसने शव के टुकड़े किए और उसे दो बैग में भरकर जंगल में फेंक दिया। पुलिस आरोपित को लेकर जंगल में गई और उसकी निशानदेही पर दोनों बैग बरामद कर लिए। इनमें से एक बैग में नाबालिग का सिर मिला और दूसरे बैग से उसका धड़ बरामद किया गया।

एसपी ने बताया, “पुलिस को अपराध की सूचना मिलने के चार घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। हम अपराध के मकसद के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है कि इस हत्याकांड में कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -