Homeदेश-समाजदीवाली के दिन देवी माँ के मंदिर पर लिखा '786', बरेली के गाँव में...

दीवाली के दिन देवी माँ के मंदिर पर लिखा ‘786’, बरेली के गाँव में माहौल बिगड़ा: हाफिजगंज में पटाखे फोड़ने पर बढ़ी बात, मुस्लिम भीड़ ने हिंदू परिवार पर हमला किया

दीपावली पर पटाखे फोड़ रहे एक हिन्दू युवक के घर पर मुस्लिम भीड़ ने पथराव कर दिया। पीड़ित युवक सचिन ने 31 अक्टूबर को इस घटना की तहरीर पुलिस में दी। तहरीर में सचिन ने बताया कि दीपावली पर वह पटाखे फोड़ रहा था। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले नासिर, इमरान अंसारी और अनस ने पटाखे फोड़ने से मना किया।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दीपावली के दिन मंदिर पर 786 लिखने का मामला सामने आया है। इससे हालत तनावपूर्ण हो गए। यह मंदिर देवी माँ का है, जो आसपास के गाँवों में आस्था का बड़ा केंद्र है। आक्रोशित लोगों ने इसके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने भी घटना का संज्ञान लेकर जाँच शुरू कर दी है। मंदिर की पुताई करवा दी गई है।

वहीं इसी जिले में दूसरे थाना क्षेत्र में दीवाली पर ही पटाखे फोड़ने के विवाद में पत्थरबाजी हुई है। पहला मामला बरेली जिले के थाना क्षेत्र आँवला का है। यहाँ गाँव गोठा खंडुआ में माँ गामा देवी का मंदिर है। मंदिर ग्रामीणों की आस्था का बड़ा केंद्र है दीपावली की सुबह जब यहाँ लोग पूजा पाठ के लिए पहुँचे, तब इसकी दीवाल पर लाल रंग से 786 लिखा मिला।

कुछ ही देर में खबर गाँव और आसपास फ़ैल गई। लोग इसे दीपावली में अशाँति फैलाने की साजिश बताते हुए विरोध करने लगे। पुलिस से दोषियों को चिन्हित कर के कार्रवाई की माँग की जाने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस फ़ौरन ही मौके पर पहुँची। लोगों को समझाबुझा कर शाँत करवाया गया।

जिस जगह 786 लिखा गया था, उसे मिटा कर मंदिर को फिर से पहले जैसी स्थिति में किया गया। हिन्दू संगठनों ने भी इस मामले में बरेली पुलिस से आरोपितों को खोजकर कार्रवाई की माँग की है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पटाखे फोड़ने पर पथराव

दूसरा मामला बरेली के ही थाना क्षेत्र हाफिजगंज का है। यहाँ दीपावली पर पटाखे फोड़ रहे एक हिन्दू युवक के घर पर मुस्लिम भीड़ ने पथराव कर दिया। पीड़ित युवक सचिन ने 31 अक्टूबर को इस घटना की तहरीर पुलिस में दी। तहरीर में सचिन ने बताया कि दीपावली पर वह पटाखे फोड़ रहा था। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले नासिर, इमरान अंसारी और अनस ने पटाखे फोड़ने से मना किया।

सचिन ने अपना त्यौहार और अपने घर के आगे पटाखे फोड़ने की दलील दी तो आरोपित भड़क गए। सचिन का आरोप है कि आरोपितों ने उनको धमकाते हुए कहा, “साले, हम तुझको और जितने भी तेरे साथ पटाखे फोड़ रहे हैं, उनके घरों में आग लगा देंगे।” इसके बाद इमरान, अनस और नासिर सचिन से मारपीट पर उतारू हो गए। अपनी बचत में सचिन ने भी कुछ लोगों को बुलवाया।

इस घटना के बारे में कुछ ही देर में खबर गाँव और आसपास फ़ैल गई। लोग इसे दीपावली में अशांति फैलाने की साजिश बताते हुए विरोध करने लगे। शिकायत में अंत में सचिन ने यह भी बताया है कि आरोपित आए दिन उनको व उनके परिवार को ऐसे ही प्रताड़ित करते हैं। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची और हालात को सामान्य किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -