Homeदेश-समाजराज ठाकुर बन इकरार पाशा ने हिन्दू महिला को फँसाया, भेद खुलते ही मारपीट...

राज ठाकुर बन इकरार पाशा ने हिन्दू महिला को फँसाया, भेद खुलते ही मारपीट कर इस्लाम कबूलने का बनाने लगा दबाव: भाइयों से करवाया रेप, UP के मुरादाबाद की घटना

पीड़िता ने बताया कि शादी होने के ढाई साल तक इकरार पाशा ने अपने घर वालों से नहीं मिलाया था। लेकिन शक के आधार पर पीड़िता ने इकरार के विषय में खोजबीन की तो पता चला कि उसका पति हिंदू नहीं मुस्लिम है। यह भी पता चला कि इकरार पाशा पहले से शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे भी है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रहने वाली एक हिंदू महिला ने लव जिहाद का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित हिंदू महिला का कहना है कि इकरार पाशा ने अपना नाम राज ठाकुर बताकर पीड़िता से शादी की। शादी के बाद पता चला कि उसका असली नाम इकरार है और वह मुस्लिम है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित इकरार और उसके परिवार वाले उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने बताया है कि जब उसने मना किया तो उन लोगों ने उसे जबरदस्ती मांस खिलाया और उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इकरार के भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बच्चों को बंदूक दिखाकर डराया-धमकाया। पीड़िता ने बताया कि उसकी इकरार पाशा से मुलाकात 2022 में हुई थी। उसने बताया कि इकरार पाशा तब राज ठाकुर बनकर माथे पर तिलक लगाया करता था और हाथ में कलावा भी बाँधता था।

पीड़िता ने यह भी बताया कि हिंदू बनकर ही उसने पीड़िता से दोस्ती की और अपने प्रेमजाल में फंसाया। पीड़ित हिन्दू महिला से आरोपित इकरार पाशा ने मंदिर में शादी की थी। यह भी सामने आया है कि किसी को इकरार के मुस्लिम होने का पता ना चले, इसके लिए वह घर में पूजा-पाठ किया करता था।

पीड़िता ने आगे बताया कि शादी होने के ढाई साल तक इकरार पाशा ने अपने घर वालों से नहीं मिलाया था। लेकिन शक के आधार पर पीड़िता ने इकरार के विषय में खोजबीन की तो पता चला कि उसका पति हिंदू नहीं मुस्लिम है। यह भी पता चला कि इकरार पाशा पहले से शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे भी है।

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया और इकरार पाशा के पास जवाब माँगने पहुँची, तो उसने जान से मारने की धमकी दी और धर्म परिवर्तन के लिए कहा। महिला ने इस विषय में मझोला थाने में शिकायत की थी। हिन्दू संगठनों ने इस मामले में SSP मुरादाबाद से मिलकर कार्रवाई करने की माँग की है।

SSP सतपाल अंतिल ने कहा है कि महिला की शिकायत की जाँच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -