Homeदेश-समाजमाँ को पीट-पीट कर मार डाला... घर के अंदर ही जलाया, जलती माँ के...

माँ को पीट-पीट कर मार डाला… घर के अंदर ही जलाया, जलती माँ के ऊपर मुर्गा सेंका… और वहीं बैठ कर खाया

2016 में इसी बेटे ने पिता गोपाल सोय की भी हत्या कर दी थी। जेल से वो कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था और अब उसने अपनी माँ की हत्या कर दी।

35 साल का एक आदमी है – प्रधान सोय। उसकी माँ 60 साल की थी, नाम था – सुमी सोय। अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। जिसे उन्होंने इस दुनिया में लाया, उसी बेटे प्रधान सोय ने उन्हें मार डाला – हाथ-पैर बाँध कर, डंडों से पीट-पीट कर

माँ जब मर गईं तो प्रधान सोय ने उनका ‘अंतिम संस्कार’ भी किया – लेकिन अपने तरीके से। घर के आंगन में ही अपनी माँ के मृत शरीर पर केरोसिन डाला और जला दिया। इसके बाद जलती माँ के ऊपर मुर्गा सेंका और वहीं बैठ कर खाया भी।

यह घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर थाना स्थित जोजोगुटू गाँव की है। शुक्रवार (29 जनवरी 2021) को रात 8 बजे प्रधान सोय ने अपनी माँ की हत्या की थी। मार तो वो अपनी भाभी सोमवारी सोय को भी रहा था लेकिन एक महीने के दूधमुँहे बेटे को लेकर वो किसी तरह घर से जान बचा कर भागने में सफल रही।

सोमवारी सोय ने ही इस पूरी घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। लेकिन माँ के हत्यारे प्रधान सोय को ग्रामीण रात में नहीं पकड़ पाए। वो उन पर भी हमला करने लगा था। सुबह होने पर जब सोमवारी सोय अपने घर के आंगन में पहुँचीं तो देखा कि उनकी सास की अधजली लाश वहाँ पड़ी है। इसके बाद हत्यारे प्रधान सोय ने अपनी माँ की अधजली लाश को घर के जलते चूल्हे में डाल दिया और भागने की कोशिश करने लगा। तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

गाँव के लोगों ने सुबह पुलिस को बुलाकर मामले की जानकारी दी। हत्यारे की भाभी ने बताया कि शुक्रवार रात को शराब पीने को मना करने पर प्रधान सोय ने लाठी-डंडों से माँ को पीट-पीट कर मार डाला।

गाँव वालों ने बताया कि प्रधान सोय ने 5 साल पहले 2016 में अपने पिता गोपाल सोय की भी हत्या कर दी थी। जिसके चलते उसे जेल हो गई थी। वो कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था और अब उसने अपनी माँ की हत्या कर दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -