Homeदेश-समाजJNU में फिर बवाल: दो गुटों के बीच विवाद के बाद बड़ी संख्या में...

JNU में फिर बवाल: दो गुटों के बीच विवाद के बाद बड़ी संख्या में आए बाहरी लोग, जमकर हुई मारपीट

पिछले साल भाजपा की छात्र इकाई ABVP और वामपंथी छात्र संगठन AISA के छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। ABVP के छात्रों ने आरोप लगाया था कि वे बैठक कर रहे थे, तभी AISA के कार्यकर्ता आए और बवाल करने लगे।

राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU, Delhi) में गुरुवार (10 नवंबर 2022) को दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में कई बाहरी लोगों ने घुसकर बवाल कर दिया। इस दौरान लोगों के हाथों में डंडे और हॉकी स्टिक ले जाते हुए देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला JNU के ताप्ती हॉस्टल से शुरू हुआ। यहाँ के छात्रों की दूसरे हॉस्टल के छात्रों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके तुरंत बाद परिसर में बड़ी संख्या में लोग आए और फिर जमकर मारपीट हुई। इसमें दो छात्रों के घायल होने की बात कही जा रही है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुँच गई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हालाँकि, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस घटना पर अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई बयान नहीं दिया है। जिन छात्रों के बीच में बवाल हुआ है, उनकी पहचान भी सामने नहीं आई है।

बता दें कि देश के सबसे नामी संस्थानों में एक JNU की यह पहली घटना नहीं है। यहाँ नॉनवेज खाने से लेकर स्कॉलरशिप पर बवाल और मारपीट हो चुकी है। पिछले साल भाजपा की छात्र इकाई ABVP और वामपंथी छात्र संगठन AISA के छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। ABVP के छात्रों ने आरोप लगाया था कि वे बैठक कर रहे थे, तभी AISA के कार्यकर्ता आए और बवाल करने लगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मोहम्मद अहद से लेकर सद्दाम तक: बिहार में एक्टिव आतंकवाद का ‘स्लीपर सेल’ क्या बताता है?

कटिहार के मोहम्मद अहद की गिरफ्तारी के बाद जानिए बिहार में पहले सामने आए स्लीपर सेल, पाकिस्तान कनेक्शन, आतंकी मॉड्यूल और PFI से जुड़े मामले।

लाहौर में 79 साल बाद खुला ऐतिहासिक गुरुद्वारा, दिखावे के बीच पाकिस्तान में जमीनी हकीकत जस की तस: समझें ये विरासत संरक्षण के नाम...

पाकिस्तान के सरकारी और नेताओं के ऑफिसों में भगत सिंह की कितनी तस्वीरें हैं? पाकिस्तानी मदरसों और स्कूली सिलेबस से भगत सिंह क्यों गायब हैं?
- विज्ञापन -