Homeदेश-समाजजोधपुर में शौकत अली की दुकान के सामने भगवा झंडे का अपमान, सड़क पर...

जोधपुर में शौकत अली की दुकान के सामने भगवा झंडे का अपमान, सड़क पर उतरे लोग: पश्चिम बंगाल से आकर राजस्थान में कट्टरता का धंधा, हिंदुओं ने की कार्रवाई की माँग

प्रदर्शनकारी दुकान मालिक शौकत अली के खिलाफ भी कार्रवाई की माँग करने लगे। उनका आरोप था कि शौकत अली पड़ोसी देश से आए लोगों को पनाह देता है और उसकी सोच कट्टर है।

राजस्थान के जोधपुर शहर में आने वाले घोड़ा चौक इलाके में शनिवार (26 अप्रैल 2025) की रात एक भगवा झंडे को लेकर बड़ा विवाद हो गया। ये इलाका शहर का मशहूर ज्वेलरी और बुलियन ट्रेडिंग हब है, जहाँ संकरी गलियों में घरों पर भगवा झंडे लगे थे। सुबह एक झंडा नीचे गिर गया और दुकान कर्मचारी की स्कूटी पर जा पड़ा। कर्मचारी ने दुकान खोलने के बाद उस झंडे को हटाने की कोशिश की, लेकिन ये हरकत सामने लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। थोड़ी ही देर में वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद मामला गरमा गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर जमा हो गए और कर्मचारी पर भगवा झंडे का अपमान करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ये हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कदम है। देखते ही देखते भीड़ बढ़ने लगी और प्रदर्शन शुरू हो गया।

प्रदर्शनकारी दुकान मालिक शौकत अली के खिलाफ भी कार्रवाई की माँग करने लगे। उनका आरोप था कि शौकत अली पड़ोसी देश से आए लोगों को पनाह देता है और उसकी सोच कट्टर है। शौकत अली घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

हंगामा बढ़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जोधपुर के डीसीपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 11:30 बजे सादर बाजार के एसएचओ से सूचना मिली थी। पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में ले लिया, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कर्मचारी और दुकान मालिक दोनों पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं। भीड़ ने बाजार बंद करने की माँग की, जिसके बाद बाजार कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। करीब 300-400 लोग मौके पर जमा थे। बाद में प्रदर्शनकारी सोजती गेट पुलिस चौकी के सामने इकट्ठा हुए और सख्त कार्रवाई की माँग की।

जोधपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सोनी ने भी शौकत अली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दुकान मालिक की कट्टर सोच के बारे में पहले से शिकायतें थीं। पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी में बातचीत की और एक एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। शाम तक हालात काबू में आ गए और बाजार फिर से खोल दिया गया। हालाँकि, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -