Homeदेश-समाजबशीरहाट में काली माता मंदिर पर हमला कर कट्टरपंथियों ने मूर्तियाँ तोड़ी, उपद्रवियों की...

बशीरहाट में काली माता मंदिर पर हमला कर कट्टरपंथियों ने मूर्तियाँ तोड़ी, उपद्रवियों की अगुवाई कर रहा था TMC नेता शाहनूर: BJP बोली- बंगाल को ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ बना रहीं ममता बनर्जी

बशीरहाट शहर के शंखचूरा बाजार में काली माता के मंदिर में कट्टरपंथियों ने तोड़फोड़ की और काली माता की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। इस भीड़ की अगुवाई स्ठानीय टीएमसी नेता शाहनूर मंडल कर रहा था।

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हिंदू मंदिरों पर हमले की खबर सामने आई है। रविवार (9 मार्च 2025) को बशीरहाट शहर के शंखचूरा बाजार में काली माता के मंदिर में कट्टरपंथियों ने तोड़फोड़ की और काली माता की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। इस भीड़ की अगुवाई स्ठानीय टीएमसी नेता शाहनूर मंडल कर रहा था।

भाजपा नेता दिलीप घोष ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि माँ काली की मूर्ति को नुकसान पहुँचाया गया। उनके मुताबिक, ये हमला स्थानीय टीएमसी नेता शाहनूर मंडल के नेतृत्व में हुआ, जो निंदरिया पंचायत से हैं। दिलीप घोष ने लिखा, “बशीरहाट पुलिस स्टेशन के तहत शंखचूरा बाजार के काली मंदिर में मूर्ति तोड़ी गई। ये शाहनूर मंडल के इशारे पर हुआ।”

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित मालवीय ने भी इस घटना पर गुस्सा जताया। उन्होंने कहा, “जादवपुर के बाद अब बशीरहाट दक्षिण विधानसभा के शंखचारा बाजार में काली माता की मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई। टीएमसी विधायक इसे भाजपा की साजिश बता सकते हैं या कह सकते हैं कि हिंदुओं ने खुद ऐसा किया। ममता बनर्जी पिछले पाँच दिनों से हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार पर चुप क्यों हैं?”

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने भी टीएमसी और ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा, “साकचुरो बाजार में मंदिर में घुसकर माँ काली की मूर्ति के हाथ, पैर और सिर तोड़ दिए गए। शाहनूर मंडल के कट्टरपंथी गुट ने हिंदुओं को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस खामोश है। ममता बनर्जी, बहुत हो गया! अगर आप पश्चिम बंगाल को ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ समझती हैं, तो गलतफहमी में हैं। हम हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। भाजपा इसका जवाब देगी।”

ये पहली बार नहीं है जब पश्चिम बंगाल में मंदिरों पर हमले हुए हैं। भाजपा ने ममता सरकार से सख्त कार्रवाई की माँग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -