Homeदेश-समाजफरियादी महिला को बाथरूम में ले गया DSP, स्तन दबाकर करवाया मुखमैथुन: वीडियो वायरल...

फरियादी महिला को बाथरूम में ले गया DSP, स्तन दबाकर करवाया मुखमैथुन: वीडियो वायरल होने के बाद पहले सस्पेंड, फिर गिरफ्तार

वीडियो में एक पुलिस अधिकारी किसी लड़की को बाथरूम में ले गया। यहाँ उसने पीड़िता के स्तनों को दबा कर मुख मैथुन करवाया। बाहर से छिप कर इस वीडियो को बनाया गया। पुलिस अधिकारी को शक हुआ तो उसने मुड़ कर पीछे देखा। तब तक वीडियो बनाने वाला भाग चुका था।

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी महिला का डिप्टी एसपी द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपित DSP का नाम बी रामचंद्रप्पा है जिसे शुक्रवार (3 जनवरी 2025) को सस्पेंड करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। DSP ने यह हरकत अपने ऑफिस के बाथरूम में की। पुलिस अधिकारी की इस करतूत का वीडियो भी गुरुवार (2 जनवरी 2025) से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला तुमकुरु जिले के मधुगिरी सब डिवीजन का है। शुक्रवार को यहाँ 35 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी किसी लड़की को बाथरूम में ले गया। यहाँ उसने पीड़िता के स्तनों को दबाकर मुख मैथुन करवाया। बाहर से छिप कर इस वीडियो को बनाया गया। पुलिस अधिकारी को शक हुआ तो उसने मुड़ कर पीछे देखा। तब तक वीडियो बनाने वाला भाग चुका था। कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गई।

वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान 58 वर्षीय डिप्टी एसपी बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई। आरोपित DSP उस मधुगिरी क्षेत्र में तैनात हैं जो कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर की विधानसभा क्षेत्र है। आनन-फानन में मामले की जाँच करवाई गई और डिप्टी एसपी को सस्पेंड कर दिया गया। बी रामचन्द्रप्पा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 68, 75 और 79 के तहत FIR दर्ज कर ली गई और शनिवार (4 दिसंबर) को उन्हें जेल भेज दिया गया।

आरोपित DSP के खिलाफ विभागीय जाँच भी खोल दी गई है। तुमकुरु जिले के पुलिस अधीक्षक आशोक केवी के मुताबिक जाँच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीया पीड़िता घटना के दिन जमीनी विवाद की शिकायत करने DSP रामचन्द्रप्पा के पास गई थी। तब DSP ने मदद के बदले उस से आपत्तिजनक डिमांड की थी। फिलहाल मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -