Homeदेश-समाज'मैं हिन्दू हूँ, मेरी जान मत लो, हम सच नहीं बोलेंगे': कन्हैयालाल की जघन्य...

‘मैं हिन्दू हूँ, मेरी जान मत लो, हम सच नहीं बोलेंगे’: कन्हैयालाल की जघन्य हत्या के विरोध में एकजुट हुए कर्नाटक के वेंडर्स, शुरू किया पोस्टर अभियान

शेयर किए गए एक पोस्टर्स में 'मैं एक हिन्दू हूँ और मेरी जान मत लो', 'हम सच नहीं बोलेंगे', 'मेरा परिवार मुझ पर निर्भर है' और 'मैं सच नहीं बोलूँगा, ऐसा करने वालों के समर्थन में खड़ा नहीं रहूँगा, मैं गरीब हूँ... जैसे नारों के साथ तख्तियाँ पकड़े हुए दिखाई दिए।

राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर में हिन्दू टेलर कन्हैया लाल तेली (Kanhaiya Lal Murder) की हत्या के मामले में एकजुटता दिखाने के लिए कर्नाटक (Karnataka) के हिन्दू दुकानदार आगे आए हैं। इसी क्रम में गुरुवार (30 जून 2022) को मैसूर में हिन्दू दुकानदारों ने मृतक कन्हैया लाल के प्रति एकजुटता दिखाने और उनकी हत्या के विरोध में पोस्टर अभियान शुरू किया। दरअसल, बीजेपी से निलंबित चल रही पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मुहम्मद पर कथित बयान के समर्थन में उनके 8 साल के बेटे द्वारा गलती से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने को वजह बनाकर कन्हैयालाल तेली की हत्या कर दी गई थी।

इनमें से कई आंदोलनकारियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी किया, वो उन्हें डीटीसी बसों में भरकर थाने ले गई। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के अलावा भी कई अन्य हिन्दू संगठनों ने इस हत्याकांड के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में पृथ्वीराज रोड स्थित राजस्थान हाउस के सामने भी हिन्दुओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं उदयपुर में कन्हैया लाल तेली की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर में डोगरा फ्रंट के सदस्यों ने पीड़ित को न्याय दिलाने की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कन्हैया लाल के समर्थन में देश भर में कई अन्य जगहों पर भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हुए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -