Homeदेश-समाज'बेटी का ख्याल रखना': केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले पायलट ने कहा था, एक...

‘बेटी का ख्याल रखना’: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले पायलट ने कहा था, एक बर्थडे गर्ल के थे अंतिम शब्द – पापा, आपसे कभी बात नहीं करूँगी…

कृति ने अपने पिता से मजाक करते हुए कहा था कि उन्होंने सबसे उसे विश क्यों नहीं किया? वह उनसे नाराज है और अब कभी भी बात नहीं करेगी। लेकिन, उन्हें क्या पता था कि वह सच में अपने पिता से दोबारा कभी भी बात नहीं कर पाएँगी।

उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार (18 अक्टूबर, 2022) को एक हेलीकॉप्टर क्रैश (Kedarnath Helicopter Crash) होने से पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई। खराब मौसम के कारण हुए इस हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार (57), उर्वी बराड़ (25), कृति बराड़ (30), पूर्वा रामानुज (26), प्रेम कुमार वी (63), सुजाता (56) और कला (60) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पायलट अनिल कुमार मुंबई के अंधेरी इलाके में रहते थे। उनकी एक बेटी है, जिससे वह बहुत प्यार करते थे।

उन्होंने इस हादसे से एक दिन पहले ही अपनी पत्नी शिरीन आनंदिता को फोन करके कहा था, “मेरी बेटी का ख्याल रखना। उसकी तबीयत ठीक नहीं है।” वहीं, इस हादसे में जान गँवाने वाली गुजरात की कृति बराड़ का मंगलवार को 30वाँ जन्मदिन था। वह नहीं जानती थीं कि उनके जन्मदिन पर ही उनकी मौत हो जाएगी। उन्होंने केदारनाथ से अपने पिता कमलेश को भावनगर में फोन किया था और लंबी बातचीत की थी।

कृति ने अपने पिता से मजाक करते हुए कहा था कि उन्होंने सबसे उसे विश क्यों नहीं किया? वह उनसे नाराज है और अब कभी भी बात नहीं करेगी। लेकिन, उन्हें क्या पता था कि वह सच में अपने पिता से दोबारा कभी भी बात नहीं कर पाएँगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट की पत्नी आनंदिता पेशे से लेखिका हैं। उन्होंने बताया, “आखिरी बार उनके पति ने सोमवार (17 अक्टूबर 2022) को बेटी का हालचाल जानने के लिए फोन किया था। उनकी बेटी फिरोजा की तबियत ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने मुझे उसकी देखभाल करने के लिए कहा था।” आनंदिता को किसी से कोई शिकायत नहीं है। उनके मुताबिक, यह एक दुर्घटना है और पर्वतीय राज्यों में अक्सर खराब मौसम का सामना करना पड़ता है।

पायलट मूल रूप से पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके के रहने वाले हैं। वह पिछले 15 सालों से मुंबई में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि कृति एक स्कूल टीचर थीं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में तमिलनाडु के तीन अन्य तीर्थयात्रियों और पायलट के साथ जान गँवाने वाली 25 वर्षीय उर्वी बराड़ कृति की चचेरी बहन और 26 वर्षीय पूर्वा रामानुज उनकी दोस्त थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Uber, ओला, Rapido… एक ही जगह का किराया बार-बार क्यों बदलता रहता है?, कैसे बचाएँ अपनी जेब के पैसे

ओला, Uber या Rapido जैसी ऐप्स का सिस्टम एक ऐसे एल्गोरिदम से चलता है जिसे सिर्फ मुनाफा और संतुलन समझ आता है। जानें कैसे स्मार्ट यूजर बनें।

सिनेमाई परदे पर यूरोप की सुलगती हकीकत है Citizen Vigilante Movie: समझें- क्यों परेशान हैं दुनिया भर के इस्लामी कट्टरपंथी और लेफ्ट लिबरल?

लिबरल और वामपंथी समीक्षक 'सिटीजन विजिलांते' फिल्म को चाहे कितनी भी कम रेटिंग क्यों न दें, इस फिल्म ने अपना काम कर दिया है।
- विज्ञापन -