Homeदेश-समाजकेरल की सत्ताधारी CPM के युवा नेता सहित 8 लोगों ने किशोरी का किया...

केरल की सत्ताधारी CPM के युवा नेता सहित 8 लोगों ने किशोरी का किया रेप, मोबाइल में 30 से अधिक लड़कियों से यौन संबंध बनाने के मिले अश्लील वीडियो

रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपित छह साल पहले इसी तरह के एक मामले में शामिल था। उस दौरान एक लड़की ने आरोप लगाया था कि जिनेश ने उसका नंबर कुछ अश्लील व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा किया था। जब लड़की ने जिनेश के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो पार्टी ने हस्तक्षेप किया और उसे बचाया था।

केरल पुलिस (Kerala Police) ने 7 दिसंबर को डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के स्थानीय नेता जिनेश जयन को विलावुरक्कल मलयम के जिनेश भवन से 16 वर्षीय लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग सहित लगभग 30 महिलाओं के साथ आरोपित द्वारा यौन संबंध बनाने का आपत्तिजनक का वीडियो साक्ष्य के रूप में बरामद करने के बाद की। बता दें कि DYFI सत्तारूढ़ CPI (M) पार्टी की युवा शाखा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जिनेश के साथ 7 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सब भी नाबालिग का यौन शोषण करने में शामिल बताए जा रहे हैं। ये सभी एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट थे। पुलिस ने सभी आठों आरोपितों के खिलाफ POCSO ऐक्ट में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में त्रिशूर का एस सुमेज (21), मलयम चिथिरा का ए अरुण (27), शाजी भवन का एस अभिजीत (20), पूझिकुन्नु का आर विष्णु (20), पेरुकाव का सिबी (20) और ए अनंतु (18) शामिल है।

पुलिस ने जिनेश के फोन की जाँच की तो उसमें खंजर, चाकू और तलवार जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए उसकी कई तस्वीरें मिलीं। फोन में सेव किए गए कुछ वीडियो में आरोपित लड़कियों को नशीला पदार्थ खिलाते हुए भी नजर आ रहे हैं। DYFI के स्थानीय नेताओं में से एक जिनेश का फोन जाँच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, आरोपित अभी रिमांड पर है।

पीड़िता किशोरी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि वह आरोपी से फोन के जरिए मिली थी। कोडुंगल्लुर के रहने वाले आरोपित को पुलिस ने एक लड़की के साथ भागने की कोशिश करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस लड़की से वह इंस्टाग्राम पर मिला था। लड़की के भाई ने उसे अपना बैग पैक करते देख लिया और अपनी माँ एवं पंचायत सदस्यों को इसके बारे में बताया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन करके सूचित किया। किशोरी ने खुलासा किया कि पिछले दो साल से उसका यौन शोषण किया जा रहा था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपित छह साल पहले इसी तरह के एक मामले में शामिल था। उस दौरान एक लड़की ने आरोप लगाया था कि जिनेश ने उसका नंबर कुछ अश्लील व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा किया था। जब लड़की ने जिनेश के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो पार्टी ने हस्तक्षेप किया और उसे बचाया था। इसके बाद जिनेश के माता-पिता ने माफी माँगी और गाँधी भवन नामक एनजीओ को 25,000 रुपए का भुगतान किया। ये पीड़िता की माँग थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी, केजरीवाल-मान-सिसोदिया के साथ तस्वीरें: कौन है AAP नेता अशोक ओझा, जो अपनी ही पार्टी के नेताओं को IB के नाम...

अशोक ओझा केवल शहर स्तर का पदाधिकारी नहीं था, बल्कि पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सीधा संपर्क रखने वाला और संगठन में पहचान रखने वाला चेहरा था।

जनगणना में मातृभाषा का एक जवाब तय करता है देश का बजट, शिक्षा नीति और राजनीतिक प्रतिनिधित्व: जानिए उर्दू-अरबी से लेकर 19000 भाषाई पहचान...

लोकतंत्र में संख्या बल ही किसी भी भाषाई समूह की माँगों को मजबूती देता है। बहुभाषी भारत में यह जनगणना तय करती है कि आने वाले समय में सरकारी संसाधन और प्रशासनिक विकास किस दिशा में आगे बढ़ेंगे।
- विज्ञापन -